ऑस्ट्रिया और अल्जीरिया दोनों ने एक रोमांचक मुकाबले में इंजरी टाइम में गोल करके ग्रुप-J का अपना आखिरी मैच 3-3 से ड्रॉ खेला और FIFA वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट राउंड में जगह बना ली। यह मुकाबला ड्रॉ होने से ईरान टूर्नामेंट से बाहर हो गया। उसने ने अपना आखिरी ग्रुप मुकाबला 1-1 से ड्रॉ खेला था। ईरान ने इंजरी टाइम में संभावित विजयी गोल कर दिया था लेकिन उसे ऑफसाइड के कारण रद्द कर दिया गया। गोल रद्द होने के चलते ईरान की राउंड ऑफ 32 में पहुंचने की उम्मीदों को जोर का झटका लगा।
ईरान को अगले राउंड में पहुंचने के लिए तीसरे नंबर पर रहने वाली बेस्ट 8 टीमों में फिनिश करना जरूरी था लेकिन ऑस्ट्रिया-अल्जीरिया का मुकाबला बराबरी पर छूटने से उसका सफर समाप्त हो गया। अगर ऑस्ट्रिया या अल्जीरिया में से कोई भी एक टीम इस मैच में जीत जाती तो ईरान तीसरे नंबर पर रहने वाली बेस्ट 8 टीमों में जगह बनाकर अगले राउंड में पहुंच जाता लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
ऑस्ट्रिया-अल्जीरिया के बीच खेले गए मैच का अंत बेहद रोमांचक रहा, जिसमें एक समय ईरान की अगले राउंड में पहुंचने की उम्मीदें बन गई थी लेकिन सासा कलाज्डिक ने अंतिम समय में ऑस्ट्रिया के लिए बराबरी का गोल दाग उसके आरमानों पर फेर दिया।
यह भी पढ़ें: लगातार सातवें वर्ल्ड कप मैच में दागा गोल... लियोनेल मेसी ने रचा इतिहास
44 साल बाद नॉकआउट में पहुंचा ऑस्ट्रिया
मैच के आखिरी मिनटों में स्कोर 2-2 से बराबर था। तभी अल्जीरिया के रियाद महरेज ने स्टॉपेज टाइम में अपना दूसरा गोल दाग दिया। ऑस्ट्रिया टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच गया था लेकिन कुछ ही पल बाद कलाज्डिक ने बराबरी का गोल दागकर टीम की वर्ल्ड कप की उम्मीदों को जिंदा रखा। मार्को अर्नौटोविक (28वें) और मार्सेल सबित्जर (55वें) ने भी ऑस्ट्रिया के लिए गोल किए।
ऑस्ट्रिया ग्रुप-J में अर्जेंटीना के बाद दूसरे स्थान पर रहा और 1982 के बाद पहली बार नॉकआउट राउंड में क्वालिफाई करने में सफल रहा। अब उसे गुरुवार को लॉस एंजिलिस में यूरोपीय चैंपियन स्पेन से मुकाबला करने का मौका मिलेगा।
अल्जीरिया के लिए महरेज (60वें और इंजरी टाइम के तीसरे मिनट) के अलावा रफिक बेलघाली (45वें) ने भी गोल किया, जिससे ने ग्रुप-J में तीसरा स्थान हासिल किया। राउंड ऑफ 32 में उसका सामना स्विट्जरलैंड से होगा।
यह भी पढ़ें: अधिकारियों ने किया ब्लंडर, हर्डल लगाना भूले, भीषण गर्मी में दोबारा दौड़ी एथलीट
FIFA वर्ल्ड कप 2026 राउंड ऑफ 32 शेड्यूल
| तारीख |
राउंड ऑफ 32 मैच |
समय (भारतीय समयानुसार) |
| 29 जून |
साउथ अफ्रीका बनाम कनाडा |
रात 12:30 बजे से |
| 29 जून |
ब्राजील बनाम जापान |
रात 10:30 बजे से |
| 30 जून |
जर्मनी बनाम पराग्वे |
रात 2 बजे से |
| 30 जून |
नीदरलैंड्स बनाम मोरक्को |
सुबह 6:30 बजे से |
| 30 जून |
आइवरी कोस्ट बनाम नॉर्वे |
रात 10:30 बजे से |
| 1 जुलाई |
फ्रांस बनाम स्वीडेन |
रात 2:30 बजे से |
| 1 जुलाई |
मैक्सिको बनाम इक्वाडोर |
सुबह 6:30 बजे से |
| 1 जुलाई |
इंग्लैंड बनाम कांगो |
रात 9:30 बजे से |
| 2 जुलाई |
बेल्जियम बनाम सेनेगल |
रात 1:30 बजे से |
| 2 जुलाई |
अमेरिका बनाम बोस्निया-हर्जेगोविना |
सुबह 5:30 बजे से |
| 3 जुलाई |
स्पेन बनाम ऑस्ट्रिया |
रात 12:30 बजे से |
| 3 जुलाई |
पुर्तगाल बनाम क्रोएशिया |
सुबह 4:30 बजे से |
| 3 जुलाई |
स्विट्जरलैंड बनाम अल्जीरिया |
सुबह 8:30 बजे से |
| 3 जुलाई |
ऑस्ट्रेलिया बनाम मिस्र |
रात 11:30 बजे से |
| 4 जुलाई |
अर्जेंटीना बनाम केप वर्डे |
दोपहर 3:30 बजे से |
| 4 जुलाई |
कोलंबिया बनाम घाना |
सुबह 7 बजे से |