logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs AFG सीरीज पर भारत का कब्जा, दूसरे T20 में अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा

भारत ने दूसरे टी20 में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। दिल्ली में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया।

IND vs AFG 2nd T20I highlights

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा, Photo Credit: BCCI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के दो मुकाबले हो चुके हैं। सीरीज का दूसरा मैच 15 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। पहले मैच की तरह दूसरे मुकाबले में भी भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को 31 गेंद रहते 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है।

 

दूसरे मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों से लेकर बल्लेबाजों तक सभी ने शानदार प्रदर्शन किया। एक तरफ नीतीश कुमार रेड्डी और अर्शदीप सिंह ने विकेट चटकाए, वहीं दूसरी तरफ ओपनर्स संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स के समय होगी भारत-विंडीज ODI सीरीज, मोहम्मद शमी को मिलेगा मौका?

अफगानिस्तान की पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने अच्छी शुरुआत की। पावरप्ले में टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 41 रन बनाए। इसके बाद मिडिल ओवरों में अफगानिस्तान की टीम अपनी विकेट नहीं बचा सकी और पूरी तरह लड़खड़ा गई। 7 से 15 ओवर के बीच टीम ने 5 विकेट गंवाए और सिर्फ 64 रन ही बना सकी। इसके बाद डेथ ओवरों में टीम ने वापसी की। 16 से 20 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर अफगानिस्तान ने 54 रन बनाए। इस तरह टीम किसी तरह 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन तक पहुंच सकी।

 

यह भी पढ़ें: वनडे टीम में पंड्या की होगी वापसी, विंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द

 

अफगानिस्तान की ओर से कप्तान इब्राहिम जदरान ने सबसे ज्यादा 33 गेंदों पर 37 रन बनाए। राशिद खान ने 28 रन और दरविश रसूली ने 26 रन की पारी खेली। वहीं, भारतीय टीम की तरफ से नीतीश कुमार रेड्डी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह को 2 विकेट मिले, जबकि जसप्रीत बुमराह , अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट लिया।

भारत की पारी

भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की और पावरप्ले में तेजी से रन बनाए। 1 से 6 ओवर के बीच टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 82 रन जोड़ लिए। इसके बाद 7 से 15 ओवर के बीच भारत ने 3 विकेट गंवा दिए लेकिन इस दौरान टीम ने 81 रन भी बनाए। इस तरह भारत ने 14.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 31 गेंद बाकी रहते 7 विकेट से मैच जीत लिया।

 

यह भी पढ़ें: पेरिस ओलंपिक में चोट ने छीना मेडल, अब एशियन गेम्स में चमकेगी निशा दहिया किस्मत?

 

इस पारी में भारत की ओर से संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। वहीं अभिषेक शर्मा ने 39 रन की पारी खेली, जबकि ईशान किशन 38 रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने अकेले 3 विकेट चटकाए।


और पढ़ें