भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज (17 सितंबर) है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टीम इंडिया पहले दोनों मैच आसानी से जीत सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। अब श्रेयस ब्रिगेड की निगाहें क्लीन स्वीप पर है। भारतीय टीम इस मुकाबले में युवा सनसनी
वैभव सूर्यवंशी
को मौका दे सकती है।
वैभव को पहले दो मैचों में बाहर रखा गया है।
संजू सैमसन
और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ओपनिंग करने उतरी है। अभिषेक ने जहां दोनों मैचों में आतिशी बल्लेबाजी की है, वहीं संजू भी फॉर्म में लौट आए हैं। संजू ने दूसरे टी20 मैच में 22 गेंद में 57 रन ठोक ओपनिंग स्लॉट में अपनी जगह पक्की कर ली है। ऐसे में वैभव को प्लेइंग-XI में लाने के लिए अभिषेक या ईशान किशन को आराम दिया जा सकता है।
अभिषेक शेर-ए-पंजाब टी20 लीग खेलकर आ रहे हैं। वहीं ईशान ने दलीप ट्रॉफी फाइनल में 270 रन की मैराथन पारी खेल ईस्ट जोन को चैंपियन बनाया था। एशियन गेम्स से पहले अभिषेक या ईशान को आराम देकर वैभव को उतारा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Asian Games: बिना मैच खेले सेमीफाइनल में पहुंची बांग्लादेशी टीम, चीन बाहर
फ्री में कैसे देखें भारत बनाम अफगानिस्तान मैच?
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। वहीं इसकी लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप्प और उसकी वेबसाइट पर हो रही है। टीवी और मोबाइल पर मैच देखने के लिए फैंस को जेब ढीली करनी पड़ रही है लेकिन एक तरीका है, जिससे आप फ्री में लाइव एक्शन का लुत्फ उठा सकते हैं।
दरअसल, तीसरे टी20 का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी किया जाएगा। अगर आपके पास डीडी फ्री डिश का कनेक्शन का कनेक्शन है, तो आप बिना पैसे चुकाए टीवी पर इस मैच को देख सकते हैं। इसका एलान दूरदर्शन ने किया है।
यह भी पढ़ें: 'फैसला BCCI का था', नकवी से ट्रॉफी न लेने पर बोले महिला क्रिकेट टीम के कोच
भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग-XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान),
तिलक वर्मा
, शिवम दुबे, अक्षर पटेल,
नीतीश कुमार
रेड्डी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह,
जसप्रीत बुमराह