logo

मूड

ट्रेंडिंग:

प्रियांश, तिलक और कुशाग्र की फिफ्टी, IND-A ने AFG-A को दिया 320 रन का टारगेट

दाम्बुला में पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर इंडिया-ए ने 9 विकेट के नुकसान पर 319 रन का स्कोर खड़ा किया है। ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंचने के लिए तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम को हर हाल में यह मुकाबला जीतना जरूरी है।

Vaibhav Sooryavanshi Priyansh Arya

वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

श्रीलंका में खेली जा रही ए-टीम ट्राई सीरीज के पांचवें मुकाबले में इंडिया-ए ने अफगानिस्तान-ए के खिलाफ 9 विकेट के नुकसान पर 319 रन का स्कोर खड़ा किया है। इस करो या मरा वाले मुकाबले में इंडिया-ए की ओर से प्रियांश आर्य, कप्तान तिलक वर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने अर्धशतकीय पारियां खेली। बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज प्रियांश ने प्लेइंग-XI में धमाकेदार वापसी करते हुए 42 गेंद में 58 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। 

 

तिलक ने 75 गेंद में 5 चौकों की मदद से 59 रन बनाए, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने 67 गेंद में 58 रन बटोरे। कुशाग्र के बल्ले से 5 चौके निकले। वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंद में 38 रन जडे़। ऋतुराज ने 31 गेंद में 30 रन का योगदान दिया। वहीं विपराज निगम ने आखिरी ओवरों में 20 गेंद में 30 रन की पारी खेलकर भारत को 300 के पार पहुंचाया। निशांत सिंधु 21 रन बनाकर नाबाद रहे।

 

यह भी पढ़ें: यशस्वी IN... प्रिंस यादव का डेब्यू, दूसरे वनडे में कुलदीप को भी मौका

बदलाव आया काम

इंडिया-ए ने इस मुकाबले में 3 बदलाव के साथ उतरी है। प्रभसिमरन सिंह की जगह प्रियांश आर्य, तो आयुष बदोनी की जगह कुमार कुशाग्र को शामिल किया गया। इन दोनों खिलाड़ियों ने अर्धशतक जड़ मैनेजमेंट के फैसले को सही साबित किया। अब प्लेइंग-XI में अरशद खान को रिप्लेस करने वाले अंशुल कम्बोज से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीदें हैं। कम्बोज पेस अटैक की अगुवाई करेंगे। उन्हें यश ठाकुर का साथ मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें: जीरो पर मिला जीवनदान... फिर भी फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी, ट्राई सीरीज ने खोली पोल

 

अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले मुकाबले में भारतीय टीम ने 350 रन का टारगेट रखा था। इसके जवाब में अफगानी टीम ने जब 25.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 177 रन बना लिए थे, तभी बारिश आ गई और इंडिया-ए को DLS मेथड से 4 रन से हार का सामना करना पड़ा। तिलक एंड कंपनी आज अफगानी टॉप ऑर्डर को जल्दी पवेलियन भेजना चाहेगी।

Related Topic:#India vs Afghanistan

और पढ़ें