भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (17 जून) लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी सीरीज में 1-0 से आगे चल रही टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते नजर आएगी। कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के दौरान कहा कि हम 5 गेंदबाजों के साथ खेलने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में हम भी पहले बॉलिंग ही चुनते।
तेज गेंदबाज प्रिंस यादव इस मुकाबले के जरिए अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत कर रहे हैं। वह IPL के अपने होम ग्राउंड लखनऊ में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। यशस्वी जायसवाल और कुलदीप यादव को भी मौका मिला है। शुभमन ने बताया कि नीतीश कुमार रेड्डी इंजर्ड हैं, जिसके चलते वह बाहर हैं। प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग-XI से ड्रॉप कर दिया गया है। वहीं पिछले मुकाबले अपना ODI डेब्यू करने वाले हर्ष दुबे भी बाहर कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: जीरो पर मिला जीवनदान... फिर भी फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी, ट्राई सीरीज ने खोली पोल
अफगानिस्तान के इस खिलाड़ी का डेब्यू
अफगानी टीम भी 3 बदलाव के साथ उतरी है। मोहम्मद नबी की तबीयत ठीक नहीं हैं। वहीं अजमतुल्लाह ओमरजई प्रैक्टिस सेशन में चोटिल हो गए थे। जियाउर रहमान को बाहर बैठाया गया है। अफगानिस्तान की ओर से मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज दरविश रसूली ODI डेब्यू कर रहे हैं। नांगेयाला खरोटे और बिलाल सामी को भी प्लेइंग-XI में जगह दी गई है।
यह भी पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल, हैट्रिक के बाद कहां खड़े हैं लियोनेल मेसी?
भारत सीरीज में आगे
टीम इंडिया ने धर्मशाला में खेले गए पहले मुकाबले में 7 विकेट से आसान जीत दर्ज की थी। अब शुभमन गिल ब्रिगेड की निगाहें सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी। भारतीय टीम इस सीरीज में विराट कोहली के बगैर उतरी है। कोहली चोटिल होकर बाहर हो गए थे। हार्दिक पंड्या भी इंजरी के कारण बाहर हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:
भारत - रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
अफगानिस्तान - रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेयाला खरोटे, एएम गजनफर, मोहम्मद सलीम, बिलाल सामी