logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मुल्लांपुर टेस्ट में 4-4 ब्लंडर... अफगानी टीम ने खुद अपने पैर पर मारी कुल्हाड़ी

भारत के खिलाफ मुल्लांपुर टेस्ट में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले में अफगानी टीम ने 4 मौकों पर रिव्यू नहीं लिए, जिसके चलते उसे शर्मनाक हार झेलनी पड़ी।

Sediqullah Atal IND vs AFG Test

मुल्लांपुर टेस्ट के तीसरे दिन गेंद को छोड़ते अफगानी बल्लेलबाज सेदिकुल्लाह अटल, Photo Credit: PTI

भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर में खेला गया इकलौता टेस्ट 'ढाई दिन' में खत्म हो गया है। टीम इंडिया ने मुकाबले के तीसरे दिन (8 जून) टी-ब्रेक के ठीक बाद अफगानिस्तान की दूसरी पारी 112 पर समेट पारी और 300 रन से विशाल जीत हासिल कर ली है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत की यह पारी के अंतर से सबसे बड़ी जीत है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाए थे और दूसरे दिन लंच के बाद अपनी पारी घोषित की थी।

 

जवाब में बैटिंग करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 5 विकेट खोकर 113 रन बनाए। तीसरे दिन सुबह उसकी पारी 152 रन तक जाते-जाते ढेर हो गई। 412 रन की बढ़त मिलने के बाद भारत ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन के लिए मजबूर किया। फॉलोऑन खेलने उतरी अफगानी टीम अपनी दूसरी पारी में 35.5 ओवर ही बल्लेबाजी कर सकी और 112 पर सिमट गई। उसे अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी। अफगानिस्तान ने मैच के दौरान कई ब्लंडर किए, जिसका उसे खामियाजा भुगतना पड़ा।

 

यह भी पढ़ें: नॉर्वे चेस जीता, CM विजय को भी दी मात, अब प्रज्ञानानंदा को मिल गया 50 लाख का चेक

अफगानिस्तान ने किए ये बड़े ब्लंडर

टेस्ट क्रिकेट में भारत जैसी शक्तिशाली टीम के सामने अफगानिस्तान के लिए चुनौती पेश करना ही बड़ी बात थी लेकिन उसने मैच के दौरान 4 ऐसे ब्लंडर किए, जिससे वह घुटनों पर आ गई। ये सभी गलतियां उसने रिव्यू नहीं लेकर की। केएल राहुल मुकाबले के पहले दिन 11वें ओवर में ही कट-बिहाइंड हो गए थे लेकिन अंपायर ने उंगली नहीं उठाई। इसके बाद अफगानी कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी ने विकेटकीपर और गेंदबाज के साथ चर्चा की और 3-3 रिव्यू उपलब्ध होने के बावजूद अंपायर के फैसले को चैलेंज नहीं करने का फैसला किया। बाद में पता चला कि गेंद ने राहुल के बल्ला का किनारा लिया था। राहुल इस समय 16 रन के निजी स्कोर पर थे। इस जीवनदान का फायदा उठाकर उन्होंने शतकीय पारी खेल डाली। 

 

यह भी पढ़ें: 38 साल में पहली बार.... मानव सुथार ने डेब्यू टेस्ट में 6 विकेट झटक बनाया रिकॉर्ड

अंपायरिंग पर भी उठे सवाल

अफगानिस्तान ने रिव्यू लेने के मामले में दूसरे दिन एक ही ओवर दो-दो गलतियां की। 89वें ओवर में शुभमन गिल LBW होने से बचे, वहीं ऋषभ पंत कट-बिहाइंड की अपील पर आउट नहीं दिए गए। इन दोनों मौकों पर अफगानी टीम ने रिव्यू की मांग नहीं की। मुकाबले के तीसरे दिन अफगानिस्तान की पहली पारी के 58वें ओवर के दौरान लोअर ऑर्डर के बल्लेबाज मोहम्मद सलीम को डेब्यूटंट मानव सुथार की गेंद पर LBW आउट दे दिया गया था। अंपायर का यह फैसला गलत लग रहा था लेकिन सलीम बिना रिव्यू लिए ही पवेलियन लौट गए।

 

रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद लेग स्टंप के बाहर पिच हुई थी। यानी वह रिव्यू लेते तो बच जाते। दिलचस्प बात है कि अफगानिस्तान के पास 2 रिव्यू थे और सलीम 9वें विकेट के रूप आउट हुए, फिर भी उन्होंने रिव्यू नहीं लिया। अफगानी टीम का यह चौथा ब्लंडर रहा। उसके प्लेयर्स के साथ-साथ खराब अंपायरिंग की भी जमकर आलोचना की जा रही है।


और पढ़ें