logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मोबाइल पर कहां दिखेगा भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी20?

भारत और अफगानिस्तान के बीच आज खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar या Sony LIV पर नहीं होगी। मैच से जुड़ी जानकारियां यहां जानिए।

Rashid Khan Abhishek Sharma India vs Afghanistan T20

पहले टी20 मैच के दौरान अभिषेक शर्मा से बातचीत करते राशिद खान, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (13 सितंबर) खेला जाना है। टीम इंडिया ने पहले मैच में 7 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। श्रेयस अय्यर ब्रिगेड की निगाहें अब सीरीज कब्जाने पर है। दूसरी तरफ अफगानी टीम भी वापसी की फिराक में होगी। 

 

स्टार लेग स्पिनर राशिद खान पहले टी20 में फीके रहे थे। अफगानिस्तान के लिए उनका चलना बेहद जरूरी है। 41 साल के हो चुके मोहम्मद नबी ने गेंद और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया था। अजमतुल्लाह ओमरजई भी अपने हरफनमौला खेल के चलते अफगानिस्तान के बेस्ट खिलाड़ी बनकर उभरे। अफगानिस्तान को इन स्टार खिलाड़ियों से फिर से दमदार प्रदर्शन की उम्मीदें होंगी। रहमानुल्लाह गुरबाज और अफगानी कप्तान इब्राहिम जादरान बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे थे। 

 

गुरबाज जहां खाता भी नहीं खोल सके, वहीं जादरान 11 रन बनाकर चलते बने। भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उन्हें अच्छी शुरुआत दिलानी ही होगी, तभी अफगानी टीम गेम में रहेगी। टीम इंडिया पांचवें गेंदबाज की कमी को छोड़ दे तो उसे कोई परेशानी नहीं है। अभिषेक शर्मा धाकड़ फॉर्म में वापसी कर चुके हैं। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की तेज गेंदबाजी जोड़ी अफगानी बल्लेबाजों पर लगाम लगाने में सफल रही। वे दूसरे टी20 मैच में भी इसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। आइए आपको बताते हैं कि यह रोमांचक मैच मोबाइल पर कब और कैसे दिखेगा।

 

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी IN, संजू सैमसन OUT; दूसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11

IND vs AFG दूसरा टी20 कितने बजे से खेला जाएगा?

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस का सिक्का उछलेगा।

IND vs AFG दूसरा टी20 कहां खेला जाएगा?

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs AFG दूसरा टी20 TV पर कहां दिखेगा?

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले को टीवी पर लाइव देखने के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क को ट्यून करना होगा।

 

यह भी पढ़ें: वरुण चक्रवर्ती फिर हुए चोटिल, अब किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी टीम इंडिया?

IND vs AFG दूसरा टी20 मोबाइल पर कैसे देखें?

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच मोबाइल पर फैनकोड ऐप के जरिए देखा जा सकता है। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:

भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन / वैभव सूर्यवंशी , ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा , नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह

 

अफगानिस्तान -  रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), गुलबदीन नईब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी/नवीन-उल-हक

Related Topic:#India vs Afghanistan

और पढ़ें