logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs AFG: गायकवाड़, तिलक... ये 3 खिलाड़ी विराट कोहली को कर सकते हैं रिप्लेस

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें कौन रिप्लेस करेगा? यहां जानिए।

Virat Kohli Ruturaj Gaikwad

विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़, Photo Credit: PTI

अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से शुरू हो रही वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि, दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली चोट के चलते इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूज एजेंसी PTI ने BCCI के एक सूत्र के हवाले से बताया है कि कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। 

 

कोहली बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं। ऐसे में उनका बाहर होना भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका है। इस साल की शुरुआत में उन्होंने न्यूजीलैंड खिलाफ 3 मैचों में 240 रन बनाए थे। इसके बाद IPL 2026 में उनका बल्ले से 600 से ज्यादा रन निकले। कोहली से अफगानिस्तान सीरीज में भी धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी लेकिन वह चोटिल हो गए हैं। जानिए उन 3 नामों के बारे में, जो उन्हें रिप्लेस कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: IPL बीतते ही विराट कोहली को क्या हुआ? अफगानिस्तान सीरीज से हो गए बाहर

ऋतुराज गायकवाड़

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला भले ही शांत रहा था लेकिन वह कोहली की जगह लेने वाले खिलाड़ियों में सबसे आगे रहेंगे। उन्होंने पिछले साल के अंत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ रायपुर वनडे में बेहतरीन शतकीय पारी खेल खुद को मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में साबित किया था। ऋतुराज को इंडिया-ए टीम में रियान पराग के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया है। श्रीलंका दौरे पर जाने से पहले उन्हें अफगानिस्तान सीरीज के लिए रोका जा सकता है। ऋतुराज के पास 9 वनडे इंटरनेशनल मैचों का अनुभव है। 

तिलक वर्मा 

बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा को श्रीलंका दौरे पर जाने वाली इंडिया-ए टीम की कमान दी गई है। वह भी कोहली को रिप्लेस करने के मुख्य दावेदारों में शामिल हैं। तिलक को पिछले साल साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम में रखा गया था। उन्हें इस सीरीज के आखिरी मुकाबले में प्लेइंग-XI में भी शामिल किया गया। हालांकि उनकी बल्लेबाजी की बारी नहीं आई थी। 23 साल के तिलक ने अब तक 5 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'सुनंदा पर मत बोलो वरना रेड करवा दूंगा', ललित मोदी को शशि थरूर ने दी थी धमकी?

देवदत्त पडिक्कल

घरेलू क्रिकेट में रनों की बारिश कर रहे देवदत्त पडिक्कल को श्रीलंका में हो रही वनडे ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम में नहीं चुना गया है। ऐसे में सेलेक्टर्स उनके नाम पर भी विचार कर सकते हैं। IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अब तक 2 वनडे मुकाबले खेले हैं। पडिक्कल के पास 42 लिस्ट-ए मैचों का अनुभव है, जिसमें उन्होंने 82.23 की औसत से 2796 रन बनाए हैं।


और पढ़ें