भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज आज (13 सितंबर) से शुरू हो रही है। इस सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने हैं। दिलचस्प बात है कि अफगानी टीम मेजबानी कर रही है। टीम इंडिया अपने होम ग्राउंड पर भी मेहमान के तौर पर उतरने वाली है। कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए यह सीरीज एक और बड़ी परीक्षा होगी।
उनके कार्यकाल की शुरुआत में भारत को पहले आयरलैंड और फिर इंग्लैंड में करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उनकी अगुवाई में जिम्बाब्वे दौरे पर टीम जरूर जीती लेकिन वहां कठिन चुनौती नहीं थी। अफगानिस्तान की टीम जिम्बाब्वे से कहीं मजबूत है। ऐसे में टीम इंडिया को सतर्क रहना होगा। खासकर ये 5 खिलाड़ी बड़ा खतरा साबित हो सकते है।
यह भी पढ़ें: संजू सैमसन या वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ किसे खिलाएंगे श्रेयस अय्यर?
रहमानुल्लाह गुरबाज
अफगानिस्तान के ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज बेहद आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इसी साल भारत के खिलाफ धर्मशाला वनडे में महज 48 गेंद में शतक ठोक दिया था। वह टी20 इंटरनेशनल में अब तक 1 शतक और 13 अर्धशतक जड़ चुके हैं। गुरबाज ने इस साल 7 पारियों में 142.95 के स्ट्राइक रेट से 213 रन बनाए हैं।
इब्राहिम जादरान
अफगानी कप्तान इब्राहिम जादरान इस साल टीम के लिए सबसे ज्यादा टी20I रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 7 पारियों में 140.18 के स्ट्राइक रेट से 307 रन बनाए हैं। इब्राहिम जादरान एंकर की भूमिका में ज्यादा दिखते हैं लेकिन इस साल का उनका स्ट्राइक रेट बताता है कि वह पारी को संभालने के साथ तेज बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।
अजमतुल्लाह ओमरई
पेस बॉलिंग ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई अफगानी टीम की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरे हैं। वह बल्ले और गेंद से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। ओमरजई टी20I में इस साल टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 6 पारियों में 11 विकेट चटका दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने 176.92 के स्ट्राइक रेट से 115 रन बटोरे हैं।
यह भी पढ़ें: 'सॉरी मम्मी-पापा...', एशियन गेम्स से बाहर हुईं दिव्यांशी बोलीं- जान दे दूंगी
राशिद खान
दिग्गज लेग स्पिनर राशिद खान टी20 इंटरनेशनल में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बनने से महज 7 कदम दूर हैं। इस जादुई आंकड़े तक वह इसी सीरीज में पहुंचना चाहेंगे। राशिद की बॉलिंग की धार फिर से तेज हो गई है और वह इस साल 7 पारियों में 11 विकेट चटका चुके हैं।
नवीन-उल-हक
चोट से वापसी कर रहे नवीन-उल-हक अपनी पुरानी लय हासिल करने के लिए बेताब होंगे। वह नई गेंद से घातक होने के साथ-साथ डेथ ओवर्स में रन गति पर लगाम लगाने में माहिर हैं। भारत को फजलहक फारूकी से भी सावधान रहना होगा। फारूकी टीम इंडिया के खिलाफ 4 मैचों में 4 विकेट चटका चुके हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत - अभिषेक शर्मा,
संजू सैमसन
/
वैभव सूर्यवंशी
, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर),
हार्दिक पांड्या
, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल,
जसप्रीत बुमराह
, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती
अफगानिस्तान - रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदीकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, करीम जनत, शरफुद्दीन अशरफ, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक