logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs AFG: अफगानी गेंदबाज ने मुल्लांपुर में बरपाया कहर, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास

अफगानिस्तान के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम ने भारत के खिलाफ मुल्लांपुर टेस्ट की पहली पारी में 6 विकेट झटके। सलीम इसके साथ ही बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।

Mohammad Saleem IND vs AFG Test

मोहम्मद सलीम, Photo Credit: PTI

भारत और अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। आज (7 जून) मुकाबले का दूसरा दिन है। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी को 564/8 के स्कोर पर घोषित की है। कप्तान शुभमन गिल (126) और केएल राहुल (100) ने शतकीय पारियां खेली। वहीं ऋषभ पंत और साई सुदर्शन ने 81-81 रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर 52 रन बनाकर नाबाद रहे। 

 

अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम सबसे सफल गेंदबाज रहे। दाएं हाथ के इस पेसर 140 रन देकर 6 विकेट लिए। इसके साथ ही सलीम ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। वह टेस्ट मैच की एक पारी में 6 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे अफगानी तेज गेंदबाज बन गए हैं। सलीम ने किसी अफगानी पेसर द्वारा दूसरी सबसे बेहतरीन बॉलिंग फिगर की उपलब्धि भी अपने नाम की है।

 

यह भी पढ़ें: जिस कारण BCCI ने छीनी टेस्ट की उप-कप्तानी, वही गलती कर बैठे ऋषभ पंत

एक टेस्ट पारी में अफगानी पेसर्स का बेस्ट बॉलिंग फिगर

  • जियाउर रहमान - 7/97 बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, 2025  
  • मोहम्मद सलीम - 6/140 बनाम भारत, मुल्लांपुर, 2026
  • निजत मसूद - 5/79 बनाम बांग्लादेश, मीरपुर, 2023

डेब्यू मैच में खाली हाथ रहे थे सलीम

अफगानिस्तान के बघ्लन में सलीम ने अपना टेस्ट डेब्यू 2024 में श्रीलंका के खिलाफ किया था। उस समय उनकी उम्र महज 21 साल की थी। कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) मैदान पर खेले गए उस मुकाबले में मोहम्मद सलीम खाली हाथ रहे थे। उन्होंने श्रीलंका की पहली पारी के दौरान 12.1 ओवर गेंदबाजी की थी इसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे। हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण श्रीलंका की दूसरी पारी में वह बॉलिंग नहीं कर सके।

 

निराशाजनक डेब्यू के बाद सलीम को अब दूसरा टेस्ट खेलना का मौका मिला है, जिसमें उन्होंने यशस्वी जायसवाल, गिल और साई सुदर्शन जैसे बल्लेबाजों के विकेट लेकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

 

यह भी पढ़ें: संगाकार-स्मिथ छूटे पीछे, अब ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ेंगे कप्तान गिल?

सलीम के ऐसे हैं आंकड़े

23 साल के सलीम अफगानिस्तान के लिए तीनों फॉर्मट में खेल चुके हैं। उनका यह दूसरा टेस्ट है, इससे पहले उन्होंने 2 वनडे और 1 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में अफगानी टीम का प्रतिनिधित्व किया है। वनडे और टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम कोई विकेट दर्ज नहीं है। यानी सलीम ने अपने इंटरनेशनल करियर में जितने भी विकेट झटके हैं, सब मुल्लांपुर टेस्ट के दौरान ही लिए हैं।

 

सलीम अब तक 17 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 52 विकेट चटकाए हैं। लिस्ट-ए में उन्होंने 61 विकेट, जबकि टी20 में 32 विकेट झटके हैं।


और पढ़ें