logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs AFG: संगाकार-स्मिथ छूटे पीछे, अब ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ेंगे कप्तान गिल?

शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की कमान मिलने के बाद से जबरदस्त प्रदर्शन किया। बतौर टेस्ट कप्तान 15 पारियों में ही उन्होंने एक हजार से ज्यादा रन बना दिए हैं।

Shubman Gill Test Century

शुभमन गिल, Photo Credit: BCCI/X

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर टेस्ट की पहली पारी में 126 रन जड़े। शुभमन कल (6 जून) 103 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। आज उन्होंने अपनी पारी में 23 रन और जोड़े। वह आसानी से दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन मोहम्मद सलीम की गेंद पर विकेट के पीछे कैच थमा बैठे। 

 

गिल अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक लगाने के बाद पवेलियन लौटे। बतौर कप्तान उनका यह छठा शतक रहा। वह सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में छठे नंबर पर आ गए हैं। गिल ने इस शतकीय पारी के दौरान टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के तौर पर 1000 रन का आंकड़ा पार किया। अब वह डॉन ब्रैडमैन के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब आ गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'मैं खेलना नहीं डॉमिनेट करना चाहता हूं...' वैभव सूर्यवंशी ने भरी हुंकार

सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान

  • विराट कोहली - 20 शतक (113 पारियां)
  • सुनील गावस्कर - 11 शतक (74 पारियां)
    मोहम्मद अजहरुद्दीन - 9 शतक (78 पारियां)
  • सचिन तेंदुलकर - 7 शतक (43 पारियां)
  • शुभमन गिल - 6 शतक (15 पारियां)

स्मिथ-संगाकारा छूट चुके हैं पीछे

शुभमन गिल ने मुल्लांपुर में पहली पारी में आउट होने तक टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान 82.8 की औसत से 1076 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में एक हजार या उससे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों में गिल का औसत डॉन ब्रैडमैन (101.5) के बाद दूसरा सबसे ज्यादा है। गिल इस मामले में कुमार संगाकारा (69.6) और स्टीव स्मिथ (68.1) को पहले ही काफी पीछे छोड़ चुके हैं। भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनने के बाद से गिल जिस अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं, वह जल्द ही डॉन ब्रैडमैन को भी पीछे छोड़ देंगे।

बतौर टेस्ट कप्तान सबसे बेहतरीन बैटिंग औसत (कम से कम हजार रन)

  • डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया)- 101.5 (3147 रन)
  • शुभमन गिल (भारत)- 82.8 (1076 रन*)
  • कुमार संगकारा (श्रीलंका)- 69.6 (1601 रन)
  • स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) - 68.1 (4425 रन)
  • माहेला जयवर्धने (श्रीलंका)- 59.1 (3665 रन)

यह भी पढ़ें: 'कुछ भी थाली में सजाकर नहीं मिलता...' अय्यर को कप्तान बनाए जाने पर बोले रोहित

मुल्लांपुर टेस्ट का क्या है हाल?

टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही भारतीय टीम ने दूसरे दिन लंच ब्रेक तक 6 विकेट खोकर 475 रन बना लिए हैं। क्रीज पर वॉशिंगटन सुंदर (14) और डेब्यूटंट मानव सुथार (9) की जोड़ी है। भारतीय टीम टी-ब्रेक तक बल्लेबाजी करना चाहेगी। देखना होगा कि किस स्कोर पर पारी घोषित की जाती है। इससे पहले गिल के अलावा केएल राहुल (100) भी शतकीय पारी खेलकर आउट हुए। वहीं साई सुदर्शन और ऋषभ पंत ने 81-81 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। वह 4 विकेट ले चुके हैं।


और पढ़ें