logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मैं खेलना नहीं डॉमिनेट करना चाहता हूं...' वैभव सूर्यवंशी ने भरी हुंकार

वैभव सूर्यवंशी का एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनका सपना तीनों फॉर्मेट में खेलना है। वैभव को भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया है।

vaibhav sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी, Photo Credit: Vaibhav Sooryavanshi/X

15 साल के वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया में सेलेक्ट होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने हैं। उन्हें शनिवार (6 जून) को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में चुना गया। वैभव ने IPL 2026 में 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर सेलेक्टर्स का ध्यान खींचा था। टीम इंडिया के चयन के बाद चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने यह बात स्वीकार किया कि वैभव ने सेलेक्टर्स को मजबूर कर दिया था कि उन्हें चुना जाए।

 

भारतीय टीम में वैभव के सेलेक्शन के बाद उनकी IPL फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो शेयर किया है। उस वीडियो में वैभव राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिडंर को इंटरव्यू देते नजर आ रहे हैं, जो संभत: IPL 2026 फाइनल के तुरंत बाद का है। वैभव ने इस इंटरव्यू में बताया है कि वह सिर्फ खेलने नहीं आए हैं, बल्कि 10 साल, 20 साल तक डॉमिनेट करने आए हैं। 

 

यह भी पढ़ें: 'कुछ भी थाली में सजाकर नहीं मिलता...' अय्यर को कप्तान बनाए जाने पर बोले रोहित

'तीनों फॉर्मेट खेलने का है सपना...'

वैभव फिलहाल भारतीय टी20 टीम में चुने गए हैं लेकिन उन्होंने कहा कि उनका सपना वनडे इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट खेलना भी है। बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने बताया कि वह रेड बॉल से लगातार प्रैक्टिस करते आ रहे हैं। वैभव ने कहा, 'मुझे रेड बॉल खेलना है। मैं रेड बॉल खेलना पसंद करता हूं और मैं रेड बॉल से प्रैक्टिस भी करता हूं। मेरा सपना तो तीनों फॉर्मेट में खेलने का है। ऐसा खेलना है कि सिर्फ खेलना नहीं है, बल्कि 10 साल, 20 साल तक डॉमिनेट करना है।'

 

रोमी भिंडर ने जब वैभव से पूछा कि आप IPL 2026 से खुश हैं, इस पर वैभव ने कहा, 'आखिरी मैच में हम अगर जल्दी विकेट नहीं खोते हम IPL 2026 फाइनल बैठकर नहीं देखते, बल्कि फाइनल में खेल रहे होते। जीतने के बाद ये सारे अवॉर्ड्स मिलते तो अच्छा लगता।' उन्होंने आगे कहा, 'लोग पूछते हैं सेकेंड ट्रॉफी कब आएगी? उम्मीद है कि सिर्फ सेकेंड ट्रॉफी नहीं आएगी, बल्कि आने वाले सालों में 2,3,4,5 ट्रॉफी जीतेंगे।'

 

यह भी पढ़ें: विमेंस टी20 WC की दावेदार टीम इंडिया, पिछले 5 एडिशन में क्या हाल रहा है?

विराट कोहली संग मुलाकात पर क्या बोले वैभव?

IPL 2026 फाइनल के बाद विराट कोहली ने वैभव से मुलाकात की थी। वैभव ने उस मोमेंट का जिक्र करते हुए कहा, 'विराट भैया ने ऐसे कंधे पर हाथ रखा तो असल में मुझे लग रहा था कि मेरा सपना पूरा हो गया।'

 

वैभव ने ऑरेंज कैप जीतने पर कहा, 'मेरा सपना था कि मैं इसे एक बार छू कर देखूं। मैंने टूर्नामेंट के दौरान इसके बारे में नहीं सोचा था। मैं नहीं सोचता, क्योंकि नजर लग जाती है।' वैभव ने आगे कहा कि जिस भी स्टेज पर खेलू, उस पर अच्छा खेलूं और उससे अपने आप बहुत सी चीजें आप हासिल कर लेते हैं।


और पढ़ें