logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'कुछ भी थाली में सजाकर नहीं मिलता...' अय्यर को कप्तान बनाए जाने पर बोले रोहित

श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम की कप्तानी मिलने पर रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। रोहित ने क्या कुछ कहा है? पढ़िए।

Rohit Sharma Shreyas Iyer

एक इवेंट के दौरान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर, File Photo Credit: PTI

भारतीय टी20 क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत हो रही है। सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाकर श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया की कमान सौंप दी गई है। अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली सेलेक्शन कमिटी ने 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक और आगामी टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। सूर्या को कप्तानी से निकालना आसान नहीं था, क्योंकि उन्होंने हाल ही में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाया था।

 

सूर्या की फॉर्म ने लीडरशिप में बदलाव की बड़ी वजह बनी। इस बदलाव पर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने खुलकर अपनी बात रखी है। रोहित ने 2024 में भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था, जिसके बाद सूर्या को कप्तानी मिली। सूर्या ने भी भारत को चैंपियन बनाया। अब श्रेयस को जिम्मेदारी मिली है। इस तरह भारतीय टी20 टीम का लगातार तीसरा कप्तान मुंबई से होगा। 

 

रोहित का मानना है कि मुंबई के लिए खेलना बड़ी बात होती है। यहां कुछ भी आसानी से नहीं मिलता। मुंबई क्रिकेट में कप्तानी जैसी चीज अपनी परफॉर्मेंस और रवैये से हासिल करना होता है और लोगों का सम्मान कमाना पड़ता है। श्रेयस में ये सभी खूबियां हैं।

 

यह भी पढ़ें: विमेंस टी20 WC की दावेदार टीम इंडिया, पिछले 5 एडिशन में क्या हाल रहा है?

रोहित ने बयां की मुंबई क्रिकेट की जमीनी हकीकत

टी20 मुंबई लीग के ब्रांड एंबेसडर रोहित शर्मा ने शनिवार (6 जून) को मुंबई क्रिकेट की उस जमीनी हकीकत को बयां किया, जिसने श्रेयस को इस मुकाम तक पहुंचाया। रोहित ने कहा, 'देखिए, मुंबई में खेलना और मुंबई का प्रतिनिधित्व करना आपको बहुत कुछ सिखाता है। अगर आप हमसे पहले भारत या मुंबई की कप्तानी करने वाले किसी भी खिलाड़ी से पूछेंगे तो वे आपको यही बात बताएंगे। यहां कुछ भी थाली में सजाकर नहीं मिलता। कप्तानी एक ऐसी चीज है जिसे आपको अपनी परफॉर्मेंस और रवैये से हासिल करना होता है। आपको अपने आस-पास के लोगों का सम्मान कमाना होता है, और श्रेयस में यह खूबी कूट-कूट कर भरी है।'

 

यह भी पढ़ें: जून की गर्मी, खाली स्टेडियम; मुल्लांपुर में टेस्ट मैच कराने पर BCCI पर उठे सवाल

श्रेयस को काम आएगा IPL का अनुभव

रोहित ने कहा कि श्रेयस को IPL में कप्तानी का अनुभव है और उन्हें यह भारतीय टीम की अगुवाई करने में मदद पहुंचाएगा। श्रेयस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2024 में चैंपियन बनाने के बाद पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाया था। इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स को उसके पहले फाइनल तक लेकर गए थे। रोहित ने कहा, 'मुझे यकीन है कि पिछले कुछ सालों में अपनी फ्रेंचाइजी के लिए उन्होंने जिस तरह से कप्तानी की है, उसे देखते हुए उनका कप्तानी का समय शानदार रहेगा। IPL का अनुभव उन्हें भारतीय कप्तान की भूमिका के लिए जरूरी मजबूती देगा।'


और पढ़ें