logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नेट्स में भी छूटा साई सुदर्शन के हाथ से बल्ला, अफगानिस्तान टेस्ट से कटेगा पत्ता?

बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन IPL 2026 में दो बार हिट-विकेट आउट हो गए थे। अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले नेट्स में प्रैक्टिस के दौरान भी साई के हाथ से बल्ला छूट गया।

Sai Sudharsan

साई सुदर्शन, File Photo Credit: PTI

भारत और अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाने वाला इकलौता टेस्ट 6 जून से शुरू हो रहा है। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया नेट्स में जमकर पसीना बहा रही है। गुरुवार (4 जून) को नेट्स में प्रैक्टिस के दौरान टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज साई सुदर्शन फिर से अपने बल्ले का कंट्रोल खो बैठे। सुदर्शन का बल्ला उनके हाथ से छूटकर पीछे चला गया। सुदर्शन IPL 2026 में इसी अंदाज में लगतार दो मैचों में हिट-विकेट आउट हुए थे, जिसे लेकर फाइनल से पहले काफी मीम भी बने थे। अब एक बार फिर उनके हाथ से बल्ला छूटना, आगामी टेस्ट मैच से उनकी छुट्टी करा सकता है।

नंबर-3 से सुदर्शन का कटेगा पत्ता?

सुदर्शन को भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में ड्रॉप कर दिया था। गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट में उनकी वापसी हुई लेकिन वह कुछ खास नहीं कर सके। वह पहली पारी में 15, जबकि दूसरी पारी में महज 14 रन ही बना सके। उन्होंने अब तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उनका औसत 27 से थोड़ा ही ऊपर है। नंबर-3 पर लगातार मौके मिलने के बावजूद वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। टीम इंडिया न्यू चंडीगढ़ में देवदत्त पडिक्कल को इस पोजिशन पर आजमा सकती है। पडिक्कल बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: सूर्या की जगह कप्तान बनने की रेस में है ये 3 प्लेयर, Captaincy रिकॉर्ड कैसा है?

भारतीय टीम क्या सोच रही है?

टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रेयान डेशकाटे का मानना है कि चेतेश्वर पुजारा के संन्यास लेने के बाद नंबर-3 पर कई बल्लेबाजों को आजमाया गया है और अब समय आ गया है कि सुदर्शन या पडिक्कल को लंबे समय तक मौका दिया जाए। डेशकाटे ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'उस नंबर पर कई बल्लेबाजों को आजमाया गया है, जो आदर्श स्थिति नहीं है। हमें उस नंबर के दावेदारों पर विचार करना होगा और किसी एक को लंबे समय तक मौका देना होगा।'

 

यह भी पढ़ें: रणजी में बनाया रिकॉर्ड, अब इस युवा का टेस्ट डेब्यू क्यों देखना चाहते हैं दिग्गज?

सुदर्शन या पडिक्कल, किसे मिलेगा मौका?

सुदर्शन और पडिक्कल दोनों ने नेट्स पर जमकर प्रैक्टिस किया है लेकिन डेशकाटे ने यह खुलासा नहीं किया कि इनमें से किस को मौका मिलेगा। स्लिप में फील्डिंग पर गौर करने पर भी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि इनमें से किस खिलाड़ी को चुना जाएगा। पडिक्कल पहले केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल के साथ स्लिप में खड़े नजर आए। राहुल के नेट्स पर जाने के बाद उनकी जगह सुदर्शन ने स्लिप में कैच का अभ्यास किया। 

 

डोएशे ने कहा, 'यह बल्लेबाजी क्रम में बेहद मुश्किल लेकिन महत्वपूर्ण स्थान है। देव घरेलू क्रिकेट में सभी फॉर्मेट्स में ढेरों रन बनाकर आए हैं और साई ने भी IPL में गुजरात के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों ही अच्छी फॉर्म में हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'जिस बल्लेबाज को भी इस नंबर के लिए चुना जाएगा, हमें उस पर भरोसा करना होगा। अभी हमें एक ही टेस्ट मैच खेलना है और फिर दो महीने तक कोई टेस्ट मैच नहीं है। उसके बाद दो टेस्ट मैच हैं और फिर कुछ समय तक कोई मैच नहीं है। ऐसे में स्थिति मुश्किल हो जाती है और हमें इस बात को ध्यान में रखना होगा।'

 

अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)


और पढ़ें