logo

मूड

ट्रेंडिंग:

करो या मरो की जंग में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, क्या बदलाव करेंगी हरमन?

भारतीय टीम आज अपना चौथा ग्रुप मुकाबला खेलने उतर रही है। टीम इंडिया को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत की जरूरत है।

Team India Womens T20 World Cup

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान टीम इंडिया, Photo Credit: BCCI Women/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ICC विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अहम मुकाबले में आज (25 जून) भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से होना है। टीम इंडिया को पिछले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था, जिससे उसकी सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। उसे अब अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए हर हाल में जीत की जरूरत है। भारतीय टीम 3 मैचों में 4 पॉइंट्स के साथ ग्रुप-1 में दूसरे पायदान पर है। बांग्लादेश के पास इतने ही पॉइंट्स हैं। वह खराब नेट रन रेट के चलते भारत और साउथ अफ्रीका से नीचे चौथे स्थान पर है।

भारत को चाहिए बड़ी जीत

टीम इंडिया का नेट रन रेट (2.511) जबरदस्त है। हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ उसकी निगाहें नेट रन रेट को और बेहतर करने पर भी होंगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि भारत के साथ साउथ अफ्रीकी टीम भी 8 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही 4.724 के नेट रन रेट के साथ 8 पॉइंट्स पर पहुंच चुकी है। भारत का आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से ही है। 

 

हरमनप्रीत कौर ब्रिगेड बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद ऑस्ट्रेलिया को भी हरा देती है तो नेट रन रेट खेल में आएगा। साउथ अफ्रीका का नेट रन रेट (-0.546) है, जो बेहद खराब है लेकिन ध्यान देने वाली बात है कि उसके अगले दो मैच नीदरलैंड्स और बांग्लादेश से है। वह अपना नेट रन रेट बेहतर कर सकती है। इसीलिए भारतीय टीम को भी अपने नेट रन रेट और बेहतर करने के लिए बड़ी जीत हासिल करनी होगी।

 

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी नहीं, आयरलैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर का जिगरी करेगा डेब्यू!

टीम इंडिया में बड़े बदलाव की संभावना

भारतीय टीम आज कम से कम 3 बदलाव के साथ उतर सकती है। यास्तिका भाटिया की जगह भारतीय फुलमाली की वापसी हो सकती है। वहीं लेग स्पिनर प्रेमा रावत की जगह लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर राधा यादव को मौका दिया जा सकता है। प्रेमा ने पिछले मैच में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करते हुए 2 ओवर में 21 रन लुटा दिए थे। अरुंधति रेड्डी को क्रांति गौड़ रिप्लेस कर सकती हैं। क्रांति की अतिरिक्त गति बांग्लादेशी बल्लेबाजों की मुश्किलें बढ़ाएगी।

 

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के बाद एक और बिहारी खिलाड़ी का डेब्यू, कौन हैं आयुष पांडेय?

जेमिमाह-हरमन को बनाने होंगे रन

इस अहम मुकाबले में भारतीय टीम को हरमनप्रीत और जेमिमाह रॉड्रिग्स से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीदें रहेंगी। हरमनप्रीत ने कुछ रन जरूर बनाए हैं लेकिन उनके स्ट्राइक रेट पर सवालिया निशान हैं। वहीं जेमिमाह 3 पारियों में महज 32 रन ही बना सकी हैं। इन दोनों के फ्लॉप शो के चलते अच्छी शुरुआत के बावजूद टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी। जेमिमाह 2025 की शुरुआत से स्पिन के खिलाफ 40.85 की औसत और 143.71 के स्ट्राइक रेट से रन बना रही हैं। मिडिल ओवरों में बांग्लादेशी स्पिनरों पर काउंटर अटैक करने की जिम्मेदारी उन्हीं पर रहेगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI: 

भारत - शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमाह रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया/भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, क्रांति गौड़/अरुंधति रेड्डी, नंदनी शर्मा, श्री चरणी

 

बांग्लादेश - दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शर्मिन अख्तर, निगर सुल्ताना (कप्तान), शोभना मोस्तरी, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, रबेया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर, संजीदा अख्तर मेघला


और पढ़ें