युवा सनसनी
वैभव सूर्यवंशी
को आखिरकार इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिल गया है। भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच के जरिए वैभव अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत कर रहे हैं। उन्हें टीम इंडिया के उप-कप्तान
तिलक वर्मा
ने डेब्यू कैप सौंपी।
वैभव भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने शेफाली वर्मा और
सचिन तेंदुलकर
का रिकॉर्ड तोड़ा। वैभव 15 साल 99 दिन की उम्र में अपना पहला इंटरनेशनल मुकाबला खेल रहे हैं। भारतीय महिला टीम की ओपनर शेफाली ने 15 साल 239 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। वहीं सचिन तेंदुलकर ने 16 साल 205 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए अपना पहला मैच खेला था।
यह भी पढ़ें: 'इस वर्ल्ड कप में मेसी से बेस्ट हैं इंग्लिश कप्तान...' दिग्गज का सनसनीखेज दावा
वैभव ने संजू को किया रिप्लेस
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। श्रेयस ने बताया कि वैभव ने
संजू सैमसन
को रिप्लेस किया है। इसके अलावा टीम में कोई बदलाव नहीं है। संजू पिछली 3 टी20 इंटरनेशनल पारियों में सिर्फ 6 रन ही बना पाए थे, जिसके चलते उन्हें वैभव के लिए जगह खाली करना पड़ा है।
इंग्लैंड के लिए इस प्लेयर ने किया डेब्यू
मेजबान इंग्लैंड की टीम ने एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग-XI घोषित कर दी थी। जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है। वहीं जोश टंग को टी20 डेब्यू का मौका मिला है। आर्चर और टंग के आने से साकिब महमूद और ल्यूक वुड को बाहर जाना पड़ा है।
यह भी पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप 2026 में मेसी ने दागे 7 गोल, 'गोल्डन बूट' की रेस में सबसे आगे
भारत की नजरें बढ़त हासिल करने पर
भारत और इंग्लैंड के बीच चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला गया पहला मुकाबला बारिश में धुल गया था। आयरलैंड में 0-2 से सीरीज हार के बाद टीम इंडिया की नजरें इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में बढ़त हासिल करने पर है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:
भारत - वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा , शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती
इंग्लैंड - फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डावसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग