logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रोहित का शतक बेकार, तीसरे ODI में 27 रन से हारा भारत; इंग्लैंड जीती वनडे सीरीज

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स में खेला गया। इस मैच में रोहित शर्मा ने सेंचुरी बनाई लेकिन इससे टीम इंडिया को कोई फायदा नहीं हुआ और वह 27 रन से हार गई।

IND vs ENG 3rd ODI highlights

रोहित शर्मा और विराट कोहली, Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म हो गई है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 388 रन का बड़ा लक्ष्य रखा। जवाब में भारतीय टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और 27 रन से मैच हार गई। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने न सिर्फ तीसरा वनडे अपने नाम किया, बल्कि तीन मैचों की सीरीज भी जीत ली।

 

तीन मैचों की इस वनडे सीरीज में भारत ने पहले मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज कर शानदार शुरुआत की थी। दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने 4 विकेट से बाजी मारकर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। इसके बाद तीसरे और निर्णायक मुकाबले में भी इंग्लैंड ने जीत हासिल की। इसी के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

 

यह भी पढ़ें: IND v ENG: रोहित शर्मा के संन्यास की खबर बाहर कैसे आई? गंभीर-अगरकर से BCCI नाराज

इंग्लैंड की पारी

इंग्लैंड ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और पहले 30 ओवर तक बिना विकेट खोए 192 रन जोड़ दिए। टीम ने शुरुआती 10 ओवर में 58, अगले दो 10-10 ओवर में 67-67 रन बनाए। 31 से 40 ओवर के बीच एक विकेट गिरा लेकिन 69 रन भी आए। आखिरी 10 ओवरों में इंग्लिश बल्लेबाजों ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 2 विकेट खोकर 126 रन कूट दिए। इसी दमदार फिनिश के दम पर इंग्लैंड ने 50 ओवर में 3 विकेट पर 387 रन बना डाले।

यह भी पढ़ें: 'रोहित कहीं नहीं जा रहे...' BCCI ने 'हैटमैन' के संन्यास की खबरों को किया खारिज

 

इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट ने इस मुकाबले में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ दिया। उन्होंने 135 गेंदों में 141 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनके साथ जैकब बेथेल ने भी कमाल की बल्लेबाजी की और 93 गेंदों पर 91 रन बनाए। इसके बाद जो रूट ने 74 रन बनाए, जबकि जोश बटलर 41 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो गुरनूर बराड़ सबसे महंगे साबित हुए। वहीं, प्रिंस यादव को 1 विकेट मिला, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 बल्लेबाजों को आउट किया।

भारतीय टीम की पारी

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की शुरुआत काफी धीमी रही। पहले 10 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए टीम ने सिर्फ 49 रन बनाए। इसके बाद 11 से 20 ओवर के बीच भी भारत का कोई विकेट नहीं गिरा और टीम ने 60 रन जोड़ लिए। 21 से 30 ओवर के दौरान भारत को पहला झटका लगा लेकिन इसके बावजूद टीम ने इस फेज में 85 रन बनाए। फिर 31 से 40 ओवर के बीच एक और विकेट गिरा और टीम ने 73 रन जोड़े। आखिरी 10 ओवर में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई। 41 से 50 ओवर के बीच टीम ने 5 विकेट गंवा दिए और 93 रन ही बना सकी। इसी वजह से भारत 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 360 रन तक ही पहुंच पाया और में इंग्लैंड इस मुकाबले को 27 रन से अपने नाम कर लिया।

 

यह भी पढ़ें: वनडे क्रिकेट में अब जो रूट और KL राहुल जैसे बल्लेबाजों की जरूरत क्यों है?

 

भारत के लिए रोहित शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 110 गेंदों पर 138 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। उनके अलावा शुभमन गिल ने 77 रन और विराट कोहली ने 74 रन का अहम योगदान दिया। वहीं इंग्लैंड की ओर से सैम करन सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 4 विकेट झटके। जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जैकब बेथेल को 1-1 विकेट मिला।


और पढ़ें