logo

मूड

ट्रेंडिंग:

लॉर्ड्स में 22 साल से वनडे मैच नहीं जीती टीम इंडिया, रोहित का रिकॉर्ड कैसा है?

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा और निर्णायक मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जाना है। इस प्रतिष्ठित मैदान पर टीम इंडिया 22 साल से कोई वनडे मैच नहीं जीत सकी है।

Rohit Sharma Team India IND vs ENG ODI

रोहित शर्मा, File Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला लॉर्ड्स में है। यह मुकाबला रविवार (19 जुलाई) को भारतीय समयानुसार, दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत हासिल की थी। मेजबान इंग्लैंड ने कार्डिफ में जीत दर्ज कर सीरीज में बराबरी कर ली।

 

शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम को विदेशी सरजमीं पर पहली वनडे सीरीज जीतने के लिए लॉर्ड्स में इतिहास रचना होगा। दरअसल, इस प्रतिष्ठित मैदान पर टीम इंडिया 22 साल से कोई वनडे मैच नहीं जीत पाई है।

 

भारत ने लॉर्ड्स में अब तक 9 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे 4 जीत और 4 हार मिली है, जबकि एक मुकाबला टाई रहा है। क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले इस ग्राउंड पर टीम आखिरी वनडे मैच 2004 में फेमस नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल के रूप में जीती थी। इसके बाद से 4 में से 3 मैच हार चुकी है। 2011 में मुकाबला टाई पर छूटा था।

 

यह भी पढ़ें: लॉर्ड्स में रोहित शर्मा पर टिकी सबकी निगाहें, बल्ले से जवाब देंगे 'हिटमैन'?

लॉर्ड्स में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड कैसा है?

भारत-इंग्लैंड के बीच रविवार को खेले जाने वाले इस मुकाबले में पूरे क्रिकेट जगत की नजरें रोहित शर्मा पर होंगी। इस मैच से पहले रोहित के संन्यास की अटकलें तेज हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह रोहित के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है। BCCI ने इन अटकलों को खारिज जरूर किया है लेकिन रोहित पर काफी दबाव है। 39 साल के रोहित सीरीज के पहले दोनों मुकाबलों में बल्ले से फेल रहे हैं।

 

'हिटमैन' लॉर्ड्स में खुद को साबित करना चाहेंगे। हालांकि उनके लिए यह आसान नहीं रहने वाला है, क्योंकि उनका लॉर्ड्स में वनडे रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। रोहित ने यहां दो वनडे मैच खेले हैं, जिसमें वह महज 15 रन ही बना पाए हैं। उन्होंने 2018 में पहली बार इस मैदान पर वनडे मैच खेला था, जिसमें वह 26 गेंद में 15 रन ही बना पाए थे। इसके बाद 2022 में वह 10 गेंद खेलकर खाता भी नहीं खोल सके।

 

यह भी पढ़ें: वनडे क्रिकेट में अब जो रूट और KL राहुल जैसे बल्लेबाजों की जरूरत क्यों है?

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:

भारत - रोहित शर्मा , शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली , श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह , गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा 

 

इंग्लैंड - बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, आदिल रशीद, लियाम डावसन, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद 


और पढ़ें