भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 7 जुलाई को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जा रहा है। सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया के लिए यह मैच बेहद अहम है। मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं, प्लेइंग-11 में एक बदलाव करते हुए रवि बिश्नोई को बाहर रखा गया है।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इसके बाद दूसरे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अब तीसरा मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। अगर भारत यह मैच जीतता है तो सीरीज 1-1 से बराबर हो जाएगी। अगर इंग्लैंड जीत जाता है, तो वह सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त हासिल कर लेगा और भारत के लिए वापसी करना मुश्किल हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: 'मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया', किस वायरल दावे पर सूर्यकुमार ने तोड़ी चुप्पी?
टॉस जीतने के बाद अय्यर का बयान
श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'पिछला मैच जिस तरह से हारे, वो बस एक छोटी-सी चूक थी, ऐसी चीजें कभी-कभी आपके कंट्रोल में नहीं होतीं। ऐसे समय में अपने गेंदबाज का साथ देना बहुत जरूरी होता है। टीम में एक बदलाव किया गया है। रवि बिश्नोई की जगह प्रिंस यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।'
यह भी पढ़ें: 45 साल की उम्र में भी जलवा बरकरार, आखिर इतने खास कैसे बने MS Dhoni?
IND vs ENG प्लेइंग 11
- भारत: अभिषेक शर्मा,
वैभव सूर्यवंशी
, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे,
तिलक वर्मा
, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
- इंग्लैंड: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग।
यह भी पढ़ें: संजू सैमसन बाहर, मयंक यादव की वापसी; जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान
रोहित-धोनी की लिस्ट में अय्यर शामिल
श्रेयस अय्यर अब उस खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिसमें
रोहित शर्मा
और
एमएस धोनी
जैसे दिग्गज कप्तानों का नाम भी दर्ज है। यह रिकॉर्ड टी20 इंटरनेशनल में किसी भारतीय कप्तान द्वारा लगातार सबसे ज्यादा बार टॉस जीतने का है।
- 7 बार - एमएस धोनी (मई 2010 - फरवरी 2012)
- 6 बार -
विराट कोहली
(अगस्त 2019 - दिसंबर 2019)
- 5 बार - रोहित शर्मा (फरवरी 2020 - फरवरी 2022)
- 5 बार - एमएस धोनी (सितंबर 2007)
- 5* बार - श्रेयस अय्यर (जून 2026 - जुलाई 2026)