logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भारत ने इंग्लैंड में कितने ODI सीरीज जीते हैं, धोनी के क्लब में शामिल होंगे गिल?

भारत और इंग्लैंड के बीच आज तीसरा और निर्णायक वनडे मुकाबला आज लॉर्ड्स में खेला जाना है। टीम इंडिया की निगाहें जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने पर है। जानिए भारतीय टीम ने इंग्लैंड में कितने वनडे सीरीज जीते हैं।

Shubman Gill Harry Brook

भारतीय कप्तान शुभमन गिल और इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच आज (19 जुलाई) तीसरा वनडे लॉर्ड्स में है। फिलहाल 3 मैचों की यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में आज जीत दर्ज करने वाली टीम ट्रॉफी अपने नाम कर लेगी। टीम इंडिया ने बर्मिंघम में जीत के साथ इस सीरीज की शुरुआत की थी लेकिन इंग्लैंड ने कार्डिफ में बाजी मार सीरीज को बराबरी पर खड़ा कर दिया। शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम आज जीत हासिल कर यूनाइटेड किंगडम (UK) दौरे का सुखद अंत करने उतरेगी। 

 

टीम ने इससे पहले आयरलैंड और इंग्लैंड के हाथों टी20 सीरीज गंवा दिया था। भारत इस दौरे पर एक भी टी20 मुकाबला नहीं जीत सका। अगर टीम इंडिया आज जीतती है तो शुभमन की कप्तानी में टीम की यह विदेशी जमीन पर पहली वनडे सीरीज जीत होगी। इसके साथ ही शुभमन इंग्लैंड में द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने वाले चौथे भारतीय कप्तान बन महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज के क्लब में शामिल हो जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें: 'गोल्डन बूट' कभी नहीं जीत पाए हैं मेसी, फाइनल में एमबापे को छोड़ेंगे पीछे?

इंग्लैंड में द्विपक्षीय ODI सीरीज जीतने वाले भारतीय कप्तान

यह भी पढ़ें: खिताबी सूखा खत्म... सिंधु ने रचा इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

भारत ने इंग्लैंड में जीते हैं 3 वनडे सीरीज

टीम इंडिया ने इंग्लैंड में अब तक 3 द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीते हैं। टीम ने सबसे पहले 1990 में मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में बाजी मारी थी। भारत ने 2 मैचों की उस सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। इसके 24 साल बाद महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम ने इतिहास रचा। धोनी की कप्तानी वाली टीम ने 2014 दौरे पर 5 मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड को 3-1 से हराया।

 

भारत को इंग्लैंड में पिछली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत रोहित शर्मा की कप्तानी में मिली थी। 2022 में खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 2-1 से शिकस्त दी थी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:

भारत - रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली , श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव/हर्ष दुबे, जसप्रीत बुमराह , गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा

 

इंग्लैंड - बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद/जोश टंग


और पढ़ें