भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज (26 जून) बेलफास्ट में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। अय्यर ने कहा कि यह हमारे लिए एक नई पिच है, क्योंकि हममें से ज्यादातर ने यहां नहीं खेला है। इसिलए हालात को देखते हुए हमने फील्डिंग करने का निर्णय लिया है।
अय्यर से टॉस के समय पूछा गया कि क्या
वैभव सूर्यवंशी
खेल रहे हैं? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'अफसोस, नहीं। वह गन प्लेयर हैं लेकिन हमारे पास कुछ बेहतरीन खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए हम उन्हीं पर भरोस कर रहे हैं। समय आने पर उन्हें (वैभव को) भी मौका मिलेगा।'
यह भी पढ़ें: न रन बन रहे, न हो रही गेंदबाजी, टीम पर बोझ कैसे बन गई हैं हरमनप्रीत?
आयरलैंड की ओर से दो खिलाड़ियों का डेब्यू
मेजबान आयरलैंड की टीम ने दो खिलाड़ियों को डेब्यू कैप सौंपी है। तेज गेंदबाज मैट होलार्ड और जय मूंदड़ा अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत कर रहे हैं। लेफ्ट आर्म पेसर भारत से ही हैं। उनका जन्म राजस्थान के टोंक में हुआ था। उन्होंने अब तक 1 फर्स्ट क्लास, 6 लिस्ट-ए और 5 टी20 मैच खेले हैं। प्रोफेशनल क्रिकेट में उनके नाम 21 विकेट दर्ज है।
आयरलैंड की कमान भी नए कप्तान के हाथों में है। पॉल स्टर्लिंग के टीम की बागडोर छोड़ने के बाद लॉर्किन टकर को कप्तान बनाया है।
आयरलैंड से कभी नहीं हारा भारत
वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ एक मैच नहीं गंवाया है। दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारतीय टीम 8-0 से आगे है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:
भारत -
संजू सैमसन
(विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान),
तिलक वर्मा
, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा
आयरलैंड - टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लार्किन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), बेन कैलित्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, मैट होलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदड़ा