logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जायंट किलर है आयरलैंड, कहीं टीम इंडिया का ना कर दे पाकिस्तान वाला हाल!

भारत और आयरलैंड के बीच आज पहला टी20 मुकाबला खेला जाना है। वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को सावधान रहना होगा, क्योंकि आयरलैंड को जायंट किलर माना जाता है।

Harry Tector Lorcan Tucker Ireland vs India T20

हैरी टेक्टर और लॉर्किन टकर, Photo Credit: Ireland Cricket/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

टीम इंडिया दो मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में आज (26 जून) मेजबान आयरलैंड से टकराएगी। भारतीय समयानुसार, यह मुकाबला शाम 6 बजे से बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है, जबकि आयरलैंड की कप्तानी लार्किन टकर करेंगे। आयरिश टीम इस सीरीज में अपने 6 स्टार खिलाड़ियों के बगैर उतर रही है। टीम के पूर्व कप्तान पॉल स्टर्लिंग चोटिल हैं। वहीं जोशुआ लिटिल स्ट्रैस फ्रैक्चर से उबर रहे हैं।

 

इन दो बड़े खिलाड़ियों के अलावा मार्क एडायर, कर्टिस कैम्फर, बैरी मैकार्थी और जॉर्डन नील जैसे खिलाड़ी भी रिकवरी कर रहे हैं। स्टार प्लेयर्स की गैरमौजूदगी से आयरलैंड की टीम जरूर कमजोर नजर आ रही है लेकिन फिर भी भारत को सावधान रहना होगा। आयरिश टीम अपने दिन पर किसी को भी पटखनी देने की क्षमता रखती है। टी20 फॉर्मेट में वैसे भी बड़ी टीमों और छोटी टीमों में ज्यादा गैप नहीं रह जाता है। आयरलैंड ने दो साल पहले ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया था।

 

यह भी पढ़ें: कितने बजे से शुरू होगा भारत-आयरलैंड मैच, मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? हर डिटेल

बड़ी टीमों को हरा चुकी है आयरिश टीम

अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में आयोजित हुए 2024 टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले पाक टीम आयरलैंड के दौरे पर गई हुई थी। डब्लिन में खेले गए 3 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया था। आयरलैंड ने इस बड़े टारगेट को 19.5 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसके बाद उसने 2024 के अंत में साउथ अफ्रीका को 10 रन से मात दी थी।  

 

आयरलैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को हरा चुकी है। ऑस्ट्रेलिया में खेले गए 2022 टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में आयरलैंड ने इंग्लैंड के सामने 157 रन का टारगेट रखा था। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पारी में 14.3 ओवर का ही खेल हुआ था कि बारिश आ गई और फिर आगे मुकाबला नहीं हो सका।

 

इंग्लैंड ने इस समय तक 5 विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए थे, जबकि DLS पार स्कोर 111 था। इस तरह आयरलैंड की टीम ने DLS मेथड से 5 रन से मुकाबला जीत टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे बड़े उलटफेर में से एक को अंजाम दिया। आयरिश टीम वेस्टइंडीज जैसी टीम को टी20 फॉर्मेट में 3 बार मात दे चुकी है। ऐसे में टीम इंडिया को उसे हल्के में लेने की भूल नहीं करनी होगी।

 

यह भी पढ़ें: इक्वाडोर ने जर्मनी को 2-1 से हराया, पहली बार नॉकआउट में पहुंचा आइवरी कोस्ट

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:

भारत - संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा/ वैभव सूर्यवंशी , ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा , वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई/प्रसिद्ध कृष्णा/प्रिंस यादव

 

आयरलैंड - टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लार्किन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), बेन कैलित्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, मैट होलार्ड, रूबेन विलियम्स, जय मूंदड़ा

Related Topic:#India vs Ireland

और पढ़ें