logo

ट्रेंडिंग:

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, नामीबिया को 93 रन से रौंदा

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। 209 रन का स्कोर खड़ा करने के बाद टीम इंडिया ने नामीबिया को 116 पर ही समेट दिया।

Team India T20 WC 2026

नामीबिया का विकेट गिरने के बाद जश्न मनाते भारतीय खिलाड़ी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 93 रन से जीत दर्ज की। टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन का स्कोर खड़ा किया और फिर नामीबिया को 116 पर ही ढेर कर दिया। भारत की जीत में ईशान किशन, हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती स्टार रहे।

 

सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 24 गेंद में 61 रन की धुआंधार पारी खेली। वहीं हार्दिक पंड्या ने भी 28 गेंद में 52 रन बनाने के बाद 2 विकेट भी लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। वरुण चक्रवर्ती ने 2 ओवर ही गेंदबाजी की और 3 विकेट लिए। टीम इंडिया का अगला मैच अब रविवार को पाकिस्तान से है। 

भारत बनाम नामीबिया, लाइव अपडेट:-

Live Updates

2026-02-12T22:30

भारत ने 93 रन से जीता मुकाबला

टीम इंडिया ने नामीबिया को 116 पर ढेर कर दिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 93 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया है। शिवम दुबे ने आखिरी विकेट चटकाया। उनके खाते में कुल 2 विकेट रहे।

2026-02-12T22:14

भारत बड़ी जीत के करीब

नामीबिया ने टारगेट का पीछा करते हुए अच्छा इंटेंट दिखाया था लेकिन गुच्छों में विकेट खोने के कारण वह मुकाबले से बाहर हो चुकी है। 16 ओवर के बाद नामीबिया का स्कोर 110/6 है। भारतीय टीम बड़ी जीत के करीब है।

2026-02-12T21:48

नामीबिया की आधी टीम सिमटी

अक्षर पटेल के पिछले ओवर में गेरार्ड इरास्मस ने दो छक्के लगाए थे। अगले ओवर में अक्षर ने वापसी करते हुए इरास्मस का विकेट झटक 88 के स्कोर पर नामीबिया की आधी टीम समेट दी है।

2026-02-12T21:38

वरुण ने नामीबिया को झकझोरा

वरुण चक्रवर्ती ने अरुण जेटली स्टेडियम में खलबली मचा दी है। उन्होंने अपने दूसरे ओवर में जेन निकोल लॉफ्टी-ईटन (13) और जेजे स्मिट (0) को पवेलियन भेज नामीबिया का स्कोर 86/4 कर दिया है।

2026-02-12T21:33

वरुण चक्रवर्ती ने आते ही चटकाया विकेट

नामीबिया ने 7 ओवर में अपने स्कोर 67 रन तक पहुंचाया दिया था। इसके बाद कप्तान सूर्या ने वरुण चक्रवर्ती को गेंद थमाई। वरुण ने आती ही पहली ही गेंद पर लॉरेन स्टीनकैम्प को क्लीन बोल्ड कर दिया। स्टीनकैम्प ने 20 गेंद में 29 रन बनाए। अब क्रीज पर नामीबियाई कप्तान गेरार्ड इरास्मस आए हैं।

2026-02-12T21:13

अर्शदीप ने दिलाई पहली सफलता

अर्शदीप सिंह ने चौथे ओवर में भारत को पहली सफलता दिला दी है। उन्होंने लगातार दो चौके खाने के बाद जेन फ्रायलिंक को चलता कर दिया है। 33 के स्कोर पर नामीबिया को पहला झटका लगा है।

2026-02-12T21:10

नामीबिया की अच्छी शुरुआत

नामीबिया ने पहले 3 ओवर में बगैर किसी नकुसान के 23 रन बना लिए हैं।

2026-02-12T20:54

हार्दिक पंड्या के हाथ में नई गेंद

नामीबिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। जसप्रीत बुमराह के बजाय हार्दिक पंड्या पहला ओवर लेकर आए हैं।

2026-02-12T20:43

आखिरी 2 ओवर में बने सिर्फ 10 रन

टीम इंडिया ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन का स्कोर खड़ा किया है। हार्दिक पंड्या के आउट होने के बाद भारतीय टीम ने बची हुई 10 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाए और 4 विकेट खो दिए। देखा जाए तो टीम ने आखिरी 2 ओवर में सिर्फ 10 रन बनाए।

अब गेंदबाजों पर दारोमदार है। नामीबिया की बल्लेबाजी में उतना दम नहीं है लेकिन अरुण जेटली स्टेडियम में कोई भी टोटल सुरक्षित नहीं माना जाता है।

2026-02-12T20:31

हार्दिक फिफ्टी जड़कर OUT

हार्दिक पंड्या ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन अगली ही गेंद पर वह आउट हो गए। भारत 200 के पार पहुंच चुका है। हार्दिक ने 28 गेंद में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 52 रन बनाए।

2026-02-12T20:15

हार्दिक-शिवम ने संभाला मोर्चा

हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ने पांचवें विकेट के लिए 19 गेंद में 44 रन की साझेदारी कर कर ली है। 15 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 168/4 है।

2026-02-12T19:58

भारत को लगा चौथा झटका

गेरार्ड इरास्मस ने भारत को चौथा झटका दे दिया है। नामीबियाई कप्तान ने तिलक वर्मा (21 गेंद में 25 रन) को जेजे स्मिट के हाथों लपकवा दिया है। शिवम दुबे को बैटिंग करने के लिए भेजा गया है।

2026-02-12T19:52

सूर्या हुए स्टंप

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव 11वें ओवर की पहली गेंद पर स्टंप आउट हो गए हैं। उन्होंने 13 गेंद खेलकर सिर्फ 12 रन बनाए। 120/3 के स्कोर पर हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी करने आए हैं।

2026-02-12T19:39

ईशान किशन का तूफान थमा

नामीबिया के कप्तान गेरार्ड इरास्मस ने ईशान किशन का बहुमूल्य विकेट झटक लिया है। आठवां ओवर लेकर आए इरास्मस ने ईशन को डीप मिडविकेट पर लपकवाया। ईशान 24 गेंद में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत का को 104 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा है।

2026-02-12T19:31

ईशान किशन ने 20 गेंद में ठोका अर्धशतक

पावरप्ले के आखिरी ओवर में ईशान किशन ने गदर काट दिया है। ईशान ने जेजे स्मिट की पहली गेंद डॉट खेलने के बाद अगली 4 गेंद पर 4 छक्के लगाए और फिर आखिरी गेंद को चौके के लिए भेज 20 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। पावरप्ले की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 86/1 है।

2026-02-12T19:25

ईशान-तिलक ने जमाया रंग

ईशान किशन और तिलक वर्मा ने रन गति को धीमा नहीं होने दिया है। दोनों ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए भारत को 50 के पार पहुंचा दिया है।

2026-02-12T19:12

संजू सैमसन 22 रन बनाकर आउट

अभिषेक शर्मा की जगह ओपनिंग करने उतरे संजू सैमसन महज 7 गेंद में 22 रन ठोक चुके थे लेकिन वह अपना विकेट फेंक बैठे हैं। संजू दूसरे ओवर में लगातार दो छक्के और एक चौका लगाने के बाद अगली ही गेंद पर आउट हो गए।

2026-02-12T19:01

भारत की बल्लेबाजी शुरू

टॉस हारने के बाद भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतर गई है। ओपनिंग करने के लिए संजू सैमसन और ईशान किशन क्रीज पर आ चुके हैं।

2026-02-12T18:41

नामीबिया की प्लेइंग-XI

लौरेन स्टीनकैंप, जेन फ्राइलिंक, जेन निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रुबेन ट्रम्पलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो, मैक्स हेन्गो

2026-02-12T18:37

भारत की प्लेइंग-XI

संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

2026-02-12T18:33

दिल्ली में पहले बैटिंग करेगी टीम इंडिया

नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी टीम इंडिया पहले बैटिंग करती नजर आएगी। नामीबिया ने 3 बदलाव किए हैं।

2026-02-12T18:31

अभिषेक मैदान में मौजूद

अभिषेक शर्मा टीम के साथ अरुण जेटली स्टेडियम में मौजूद हैं लेकिन उम्मीद कम ही है कि वह खेलेंगे।

2026-02-12T18:27

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:

भारत - अभिषेक शर्मा/संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह/मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती

नामीबिया - लौरेन स्टीनकैंप, जेन फ्राइलिंक, जेन निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लीचर, विलेम मायबर्ग, रुबेन ट्रम्पलमैन, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो।

2026-02-12T18:05

ईशान किशन खेलेंगे?

टीम इंडिया के दोनों सलामी बल्लेबाजों के इस मुकाबले में खेलने पर संशय है। अभिषेक शर्मा पेट में इन्फेक्शन के चलते नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से बाहर रह सकते हैं। वहीं ईशान किशन नेट्स में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर चोटिल हो गए थे। ईशान किशन खेलेंगे या नहीं, इस पर सभी की निगाहें हैं।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap