logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भारत ने 70 रन पर झटके 5 विकेट, फिर कैसे पलट गया पहले दिन मैच का रुख?

भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट के पहले दिन बुमराह ने 3 विकेट लेकर मेजबान टीम को शुरुआती झटके दिए। 70 रन पर 5 विकेट गिरने के बाद हेनरी निकल्स (113*) और ग्लेन फिलिप्स (94*) ने पारी संभाली।

IND vs NZ 1 Test Day 1 Summary

भारत बनाम न्यूजीलैंड।(Photo Credit:BCCI Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जा रहा है। पहले दिन के खेल में दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती सत्र में शानदार प्रदर्शन किया। जसप्रीत बुमराह ने टीम में वापसी करते हुए तीन विकेट झटके। न्यूजीलैंड ने एक समय 70 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन हेनरी निकल्स और ग्लेन फिलिप्स ने पारी को संभाल लिया। दोनों ने टिककर बल्लेबाजी की और टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। दोनों बल्लेबाजों ने यह भी तय किया कि टीम को आगे और कोई झटका न लगे।

 

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। तेज गेंदबाजों ने इस फैसले को सही साबित किया। बुमराह ने तीसरे ओवर में कप्तान टॉम लैथम को बिना खाता खोले बोल्ड कर दिया। इसके बाद अंशुल कंबोज ने डेवोन कॉनवे को 4 रन पर पवेलियन भेजा। आकाश दीप ने रचिन रविंद्र को 15 रन पर आउट किया। बुमराह ने डेरिल मिचेल और टॉम ब्लंडेल के विकेट लेकर न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 70 रन सीमित कर दिया था।

 

यह भी पढ़ें: SMAT 2026: बिहार ने दिल्ली को दी मात, जानें कैसा रहा बाकी टीमों का प्रदर्शन

निकल्स ने शतक और फिलिप्स ने जड़ी फिफ्टी

टीम के पांच विकेट गिरने के बाद हेनरी निकल्स और ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने संभलकर खेला और खराब गेंदों पर रन बनाए। निकल्स ने इस दौरान अपना शतक पूरा किया। वहीं फिलिप्स ने भी शानदार खेल दिखाते हुए फिफ्टी जड़ी। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए अविजित शतकीय साझेदारी हुई। निकल्स 113 रन और फिलिप्स 94 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

 

दूसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे से शुरू होगा। भारत के पास दूसरी नई गेंद और थकान से उबरे हुए गेंदबाज होंगे। वहीं मेजबान टीम अपने दोनों अविजित खिलाड़ियों से बड़ी पारी की उम्मीद रखेगी। बता दें कि भारत की टीम 4 तेज गेंदबाजों के साथ मैच खेल रही है। टीम में स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा सुंदर के कंधों पर है।

 

यह भी पढ़ें: IND vs NZ 1st Test Live: पहले दिन का खेल हुआ समाप्त, NZ ने बनाए 243/5

फिलिप्स की नजरें शतक पर

दूसरे दिन के खेल की शुरुआत होते ही ग्लेन फिलिप्स की नजरें शतक पर होंगी। वहीं भारत के पास नई गेंद की मदद से जल्दी से सभी विकेट लेने का मौका होगा। अब देखना होगा कि दूसरे दिन का खेल का ऊंट किस करवट बैठता है। कहा जा सकता है कि पहले दिन के खेल के बाद न्यूजीलैंड की टीम ज्यादा खुश होगी।


और पढ़ें