logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs NZ: दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका, फ्री में कहां दिखेगा मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने आज वैभव सूर्यवंशी को भी उतारा है। जानिए फ्री में कैसे देख सकते हैं यह मैच।

Vaibhav Sooryavanshi Sanju Samson

वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने दूसरे टी20 मैच में भी टॉस जीत लिया है। श्रेयस ने एक बार फिर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। उन्होंने टॉस के समय फैंस को बड़ी खुशखबरी भी दी। श्रेयस ने बताया कि चोटिल ईशान किशन की जगह वैभव सूर्यवंशी खेल रहे हैं। लगातार चार मैच बेंच पर बिताने के बाद वैभव को मौका मिला है। भारतीय टीम ने एक और बड़े बदलाव के साथ उतरी है। प्रिंस यादव को प्लेइंग-XI में शामिल किया गया है। उन्होंने मयंक यादव को रिप्लेस किया है।

 

कीवी टीम में भी एक बदलाव है। एडम मिल्ने को आराम दिया गया है। उनकी जगह जैकब डफी खेल रहे हैं। सीरीज में आगे चल रही टीम इंडिया की निगाहें 2-0 की बढ़त बनाने पर है, जबकि मेजबान न्यूजीलैंड वापसी की फिराक में है। चलिए आपको बताते हैं कि फ्री में इस मैच को कैसे देखा जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें: IND A vs NZ A: 5 बल्लेबाज जीरो पर आउट, 113 रन पर सिमटी इंडिया A की टीम

IND vs NZ दूसरा टी20 कितने बजे से खेला जा रहा है?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच आज दोपहर 12:30 बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जा रहा है। इससे आधे घंटे पहले यानी 12:00 बजे टॉस का सिक्का उछला।

IND vs NZ दूसरा टी20 कहां खेला जा रहा है?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल स्टेडियम में ही खेला जा रहा है। पहला मुकाबला भी यहीं हुआ था।

IND vs NZ दूसरा टी20 TV पर कहां दिखेगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले को टीवी पर लाइव देखने के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क को ट्यून करना होगा। अगर आप मुफ्त में मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो डीडी फ्री डिश पर डीडी स्पोर्ट्स चैलन लगाना होगा।

IND vs NZ दूसरा टी20 मोबाइल पर कैसे देखें?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच मोबाइल पर Sony LIV ऐप्प के जरिए देखा जा सकता है। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी।

 

यह भी पढ़ें: एशियन पैरा गेम्स: 2023 में आया था सिर्फ ब्रॉन्ज, इस बार तैराकों ने झटके 11 मेडल

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

भारत - अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा , नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह

 

न्यूजीलैंड - फिन एलेन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन


और पढ़ें