logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने पहले दिन बनाए 246 रन, बुमराह नहीं चटका पाए कोई विकेट

भारत ने क्रास्टचर्च टेस्ट में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने कठिन परिस्थितियों में बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन स्टंप्स तक 5 विकेट खोकर 246 रन बना लिए। जसप्रीत बुमराह कोई विकेट नहीं चटका सके।

Glenn Phillips and Tom Blundell

रन के लिए दौड़ते ग्लेन फिलिप्स और टॉम ब्लंडल, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कीवी टीम ने अच्छी शुरुआत की लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उसका स्कोर 110/4 कर दिया था। न्यूजीलैंड की ओपनिंग जोड़ी ने 77 रन की साझेदारी की। टेस्ट डेब्यू कर रहे गुरनूर बराड़ ने लंच से ठीक पहले डेवोन कॉनवे (31) का विकेट लेकर टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। 

 

टॉम लैथम और हेनरी निकोल्स ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 100 के पार पहुंचाया। आकाश दीप ने इस जोड़ी को तोड़ा। उन्होंने कीवी कप्तान टॉम लैथम (59) को विकेट के पीछे लपकवाया। अगले ओवर में अंशुल कम्बोज ने फॉर्म में चल रहे निकोल्स का विकेट चटका दिया। कीवी टीम इन झटकों से उबरी भी नहीं थी कि आकाश दीप ने रचिन रवींद्र को भी पवेलियन भेज दिया। 

 

न्यूजीलैंड ने ये तीनों विकेट बिना कोई रन जोड़े गंवाए। देखते ही देखते उसका स्कोर 110/1 से 4 विकेट के नुकसान पर 110 हो गया। कीवी टीम की पारी जल्दी सिमटती दिख रही थी जाएगी लेकिन इसके बाद उसने वापसी कर ली। डैरिल मिचेल और टॉम ब्लंडल ने पांचवें विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की।

 

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में ड्रॉ की हैट्रिक, डी गुकेश और सिंदारोव की जंग हुई रोचक

बुमराह को नहीं मिला कोई विकेट

वॉशिंगटन सुंदर ने आखिरी सेशन में डैरिल मिचेल (31) का विकेट झटका। इसके बाद ब्लंडल और ग्लेन फिलिप्स जम गए। टीम इंडिया ने नई गेंद से विकेट लेने की कोशिश की लेकिन ब्लंडल और फिलिफ्स आउट नहीं हुए। न्यूजीलैंड ने स्टंप्स तक 5 विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाए। ब्लंडल 53 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि फिलिप्स 36 रन पर हैं। 

 

जसप्रीत बुमराह पूरे दिन में कोई विकेट नहीं चटका सके। उन्होंने 19 ओवर में 4 मेडन रखते हुए 37 रन दिए। आकाश दीप ने 21 ओवर में 52 रन देकर 2 विकेट लिए। कम्बोज, बराड़ और सुंदर ने 1-1 विकेट चटकाए।

 

 

यह भी पढ़ें: IND v NZ: कभी पेस अटैक को लीड कर रहे थे सिराज, इंग्लैंड दौरे के बाद कैसे पिछड़े?

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI: 

भारत - यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, अंशुल कम्बोज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बराड़

 

न्यूजीलैंड - टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डैरिल मिचेल, टॉम ब्लंडल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी

Related Topic:#India vs New Zealand

और पढ़ें