भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच कल (शुक्रवार) से क्राइस्टचर्च में शुरू होगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया एक बार फिर 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है। हालांकि कम ही संभावना है कि मोहम्मद सिराज को प्लेइंग-XI में जगह मिलेगी। सिराज पहले मैच में भी बाहर बैठा दिए गए थे।
जसप्रीत बुमराह
, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अंशुल कम्बोज की चौकड़ी मैदान पर उतरी थी।
क्राइस्टचर्च में भी बुमराह पेस अटैक की अगुवाई करते नजर आएंगे। प्रसिद्ध कृष्णा और आकाश दीप का खेलना तय माना जा रहा है। वहीं अंशुल कम्बोज की जगह गुरनूर बराड़ को खिलाया जा सकता है। सिराज एक बार फिर बेंच पर नजर आ सकते हैं। लगातार दूसरे टेस्ट मैच में सिराज का नहीं खेलना फैंस को हैरान कर सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में वह टीम के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज थे।
इंग्लैंड के पिछले दौरे पर उन्होंने अकेले दम पर सीरीज ड्रॉ कराया था। हालांकि उसी इंग्लैंड दौरे के करीब 16 महीने बाद कहानी बिल्कुल बदल गई है। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि सिराज किनारे पर लगा दिए गए हैं?
यह भी पढ़ें: श्रीलंका-ए ने फाइनल में ली धमाकेदार एंट्री, 317 रन बनाकर हारी इंडिया-ए
श्रीलंका दौरे पर बिगड़ी बात
सिराज की परेशानी की शुरुआत श्रीलंका दौरे से मानी जा रही है। श्रीलंका में उनकी गेंदबाजी में वह पुरानी धार और रफ्तार नजर नहीं आई। कोलंबो टेस्ट में उन्होंने 26 ओवर में 59 रन देकर दो विकेट लिए। ये आंकड़े बहुत खराब नहीं हैं लेकिन गेंदबाजी में प्रभाव की कमी दिखाई दी। हालांकि इससे पहले ही वह लय से भटके नजर आ रहे थे।
पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज में वह 6 विकेट ही निकाल पाए थे। इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर टेस्ट में उनके नाम 1 ही विकेट रहा। सिराज ने इंग्लैंड दौरे के बाद 7 टेस्ट मैचों में 21 विकेट निकाले हैं। इनमें से वेस्टइंडीज के खिलाफ 11 विकेट को निकाल दें तो उनके खाते में 5 टेस्ट मैचों में सिर्फ 10 ही विकेट हैं।
यह भी पढ़ें: SMAT: मुशीर खान का फिर गरजा बल्ला, मुंबई की लगातार छठी जीत
घरेलू क्रिकेट में भी नहीं चल रहा सिराज का सिक्का
सिराज ने दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन के खिलाफ पहली पारी में 25 ओवर में 140 रन लुटा दिए थे। दूसरी पारी में भी वह 16 ओवर में 1 ही विकेट निकाल सके। न्यूजीलैंड के लिए उड़ान भरने से पहले उन्होंने रणजी ट्रॉफी में 2 मैच खेले। त्रिपुरा के खिलाफ सिराज ने सिर्फ 2 विकेट लिए, जबकि आंध्र के खिलाफ उनके नाम 1 ही विकेट रहा।
न्यूजीलैंड-ए खिलाफ 4 विकेट लेकर उन्होंने दम दिखाया लेकिन वेलिंगटन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में उनके ऊपर प्रसिद्ध कृष्णा को तरजीह दी गई।
शुभमन गिल
ने कहा कि सिराज इस समय अपने बेस्ट फॉर्म में नहीं हैं। कप्तान का ऐसा कहना सिराज के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। उनके सामने अब सिर्फ विकेट लेने की चुनौती नहीं है, बल्कि अपनी पुरानी रफ्तार, धार और रिदम वापस हासिल करने की भी है।