logo

मूड

ट्रेंडिंग:

SMAT: मुशीर खान का फिर गरजा बल्ला, मुंबई की लगातार छठी जीत

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई ने उत्तराखंड को हराकर छठी जीत हासिल कर ली है। मुंबई की जीत के स्टार मुशीर खान, अंगकृष रघुवंशी और अथर्व अंकोलेकर रहे।

MUsheer Khan SMAT

मुशीर खान, Photo Credit: MCA/Insta

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

शानदार फॉर्म में चल रहे मुशीर खान के अर्धशतक और अथर्व अंकोलेकर के 3 विकेट की मदद से मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी एलीट ग्रुप-डी मुकाबले में उत्तराखंड को 86 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ मुंबई ने अजेय रहते हुए ग्रुप स्टेज में अपने अभियान का समापन किया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 209 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर उत्तराखंड को 16.5 ओवर में 123 रन पर ऑल आउट कर दिया।

 

मुंबई ने इस तरह लगातार छठी जीत के साथ ग्रुप-डी में 26 अंक के साथ टॉप स्थान हासिल किया। मुंबई का एक मैच रद्द हो गया था। 21 साल के मुशीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 40 गेंद में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 65 रन बनाए और फिर अपनी बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी से 1 विकेट भी लिया। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने शानदार शुरुआत की। अंगकृष रघुवंशी और विकेटकीपर बल्लेबाज हार्दिक तमोरे ने पहले विकेट के लिए 28 गेंद पर 66 रन जोड़े। तामोरे ने 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से सिर्फ 14 गेंद में 39 रन जड़े।

 

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी सेमीफाइनल में भी मचाएंगे धमाल? यहां दिखेगा भारत-श्रीलंका मैच

रघुवंशी ने भी ठोका अर्धशतक

रघुवंशी ने 34 गेंद में 51 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। यह साझेदारी टूटने के बाद मुशीर ने मुंबई की पारी की कमान संभाली, जबकि सरफराज खान ने 15 गेंद पर 31 रन की तूफानी पारी खेली। उत्तराखंड की तरफ से अनुभवी स्पिनर जगदीश सुचित ने 28 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने सरफराज को आउट किया और फिर शिवम दुबे को पहली ही गेंद पर पवेलियन भेज दिया।

 

यह भी पढ़ें: बिना क्रीज पर आए ही बोल्ड हुई बल्लेबाज, WBBL में ऐसा कौनसा नियम आ गया?

 

इसके बाद उन्होंने मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार का बहुमूल्य विकेट लिया, जो सिर्फ 1 रन ही बना सके। उत्तराखंड की तरफ से रविंद्र नेगी ने भी 3 विकेट हासिल किए। उत्तराखंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। उसकी तरफ से शाश्वत डंगवाल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 20 गेंद में 37 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। मुंबई के गेंदबाजों में अथर्व अंकोलेकर ने 17 रन देकर 3, जबकि मैक्सवेल स्वामीनाथन ने 35 रन देकर 2 विकेट लिए।


और पढ़ें