logo

मूड

ट्रेंडिंग:

वैभव सूर्यवंशी सेमीफाइनल में भी मचाएंगे धमाल? यहां दिखेगा भारत-श्रीलंका मैच

भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स का पहला सेमीफानल मुकाबला आज खेला जाना है। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर एक बार फिर सबकी निगाहें रहेंगी। जानिए यह मुकाबला कहां दिखेगा।

Vaibhav Sooryavanshi Double Century

वैभव सूर्यवंशी, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और श्रीलंका की ए टीमें अब से कुछ ही देर में एशिया कप राइजिंग स्टार्स के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आमने-सामने होने वाली हैं। टीम इंडिया ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची है। वहीं श्रीलंकाई टीम ने ग्रुप-ए टॉप करते हुए अंतिम-4 में जगह बनाई है। पवन रत्नायके की कप्तानी में श्रीलंका की टीम ने अपने तीनों ग्रुप मुकाबले जीते। उसने अफगानिस्तान, हॉन्ग कॉन्ग और बांग्लादेश को आसानी से हराया। 

 

तिलक वर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने नेपाल को 306 रन से रौंदकर अपने अभियान का आगाज किया था। हालांकि अगले मैच में उसे पाकिस्तान के हाथों 48 रन से हार का सामना करना पड़ा। वैभव सूर्यवंशी ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ आखिरी ग्रुप मुकाबले में 53 गेंद में 204 रन की पारी खेल टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया। वैभव से एक बार फिर ऐसी ही पारी की उम्मीदें होंगी। चलिए जानते हैं भारत बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल मुकाबला कहां देखा जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें: बिना क्रीज पर आए ही बोल्ड हुई बल्लेबाज, WBBL में ऐसा कौनसा नियम आ गया?

IND vs SL एशिया कप राइजिंग स्टार्स सेमीफाइनल मैच कितने बजे से खेला जाएगा?

भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स सेमीफाइनल मुकाबला रविवार, दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जाएगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस का सिक्का उछलेगा।

IND vs SL एशिया कप राइजिंग स्टार्स सेमीफाइनल मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स सेमीफाइनल मुकाबला कतर की राजधानी दोहा में स्थित वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs SL एशिया कप राइजिंग स्टार्स सेमीफाइनल मैच टीवी पर कहां दिखेगा?

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले एशिया कप राइजिंग स्टार्स सेमीफाइनल मुकाबले को टीवी पर लाइव देखने के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क को ट्यून करना होगा।

IND vs SL एशिया कप राइजिंग स्टार्स सेमीफाइनल मैच मोबाइल पर कैसे देखें?

भारत बनाम श्रीलंका एशिया कप राइजिंग स्टार्स मैच मोबाइल पर Sony LIV ऐप्प के जरिए देखा जा सकता है। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी।

 

यह भी पढ़ें: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, 20 चाल में खत्म हुआ मुकाबला

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

इंडिया-ए का स्क्वॉड - तिलक वर्मा (कप्तान) अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, आयुष बदोनी, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, सूर्यांश शेडगे, विपराज निगम, हर्षित राणा, अरशद खान, प्रिंस यादव, तनुष कोटियान, हर्ष दुबे

 

श्रीलंका-ए का स्क्वॉड - पवन रत्नायके (कप्तान), लसिथ क्रूसपुले, निशान मदुश्का (विकेटकीपर), निपुण धनंजय, शरुजन शनमुगनाथन (विकेटकीपर), सिनेथ जयवर्धने, रविंदु फर्नांडो, चमिका हीनातिगाला, जनिथ लियानागे, वानुजा साहन, लाहिरू समरकून, दुविंदु रणतुंगा, दुलज समुदिथा, गरुका संकेत, विजयकांत वियास्कांत


और पढ़ें