भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार (27 अक्टूबर) को खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। वेलिंग्टन में हुए मैच में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए थे। भारतीय टीम ने टारगेट को 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।
अभिषेक शर्मा ने 38 गेंद में 113 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 11 छक्के निकले। अभिषेक के साथ ओपनिंग करने उतरे
वैभव सूर्यवंशी
ने 19 गेंद में 45 रन जड़े, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। दोनों ने महज 7.1 ओवर में 133 रन की तूफानी साझेदारी कर डाली थी, जिससे भारतीय टीम ने किसी फुल मेंबर देश के खिलाफ 190 प्लस के चेज में सबसे ज्यादा गेंद शेष रहते टारहेट हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया।
यह भी पढ़ें: WPL 2027 Auction: किन प्लेयर्स की होगी चांदी, टीमों के पर्स में कितने पैसे हैं?
....और जल्दी भी जीत सकती थी टीम इंडिया
अभिषेक जब आउट हुए, उस समय तक भारतीय टीम 10 ओवर में 178 रन बना चुकी थी। यहां से 21 रन बनाने में बाकी बल्लेबाजों को 19 गेंद लग गए, नहीं तो टीम इंडिया और जल्दी जीत सकती थी। कप्तान श्रेयस अय्यर 10 गेंद खेलकर 5 रन ही बना सके।
संजू सैमसन
ने 13 गेंद में 18 रन बनाए।
तिलक वर्मा
1 गेंद में 1 रन बनाकर नाबाद रहे। नमन धीर ने 1 गेंद में नाबाद 4 रन बनाए। उन्होंने ही विजयी चौका लगाया।
बुरी तरह पिटे न्यूजीलैंड के गेंदबाज
अभिषेक-वैभव ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए 5 ओवर में ही स्कोर 100 रन तक पहुंचा दिया था। टीम इंडिया ने पावरप्ले में 118 रन बटोरे और इस फेच में ही मैच खत्म कर दिया। मिचेल सैंटनर को छोड़कर सभी कीवी गेंदबाज बुरी तरह से पिटे। कप्तान सैंटनर ने 3 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट लिया। जैकब डफी ने 2 ओवर में 44 रन लुटाए तो माइकल ब्रेसवेल को 2 ओवर में 36, जबकि एडम मिल्ने को 35 रन पड़े। मैथ्यू फिशर ने एक ही ओवर डाला, जिसमें उन्होंने वैभव का विकेट निकाला लेकिन उन्हें 23 रन पड़े।
यह भी पढ़ें: स्कोरर की गलती के चलते 1 रन से हारी झारखंड की टीम? BCCI तक पहुंचा मामला
अर्शदीप ने फिर से डाला बेहतरीन स्पेल
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने लगातार दूसरे मैच में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट झटका। उन्होंने ही टिम साइफर्ट (6 गेंद में 2 रन) का विकेट लेकर टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई थी। अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 36 रन देकर फिन एलेन (25 गेंद में 40 रन) का बड़ा विकेट लिया।
नीतीश कुमार
रेड्डी ने 4 ओवर में 38 रन देकर 1 विकेट लिया। भुवनेश्वर कुमार और प्रिंस यादव खाल हाथ रहे। दोनों ने क्रमश: 40 और 44 रन खर्चे।