logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ब्लेयर टिकनर ने भारत के खिलाफ लगाए 4 छक्के, पाकिस्तानी क्यों मायूस हो गए?

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर ने भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में 23 गेंद में 1 चौके और 4 छक्के उड़ात हुए 34 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

Blair Tickner IND vs NZ ODI

ब्लेयर टिकनर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम 185 पर ही सिमट गई। बुधवार (4 नवंबर) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए इस मुकाबले में कीवी टीम एक समय 150 के नीचे ऑल आउट होते दिख रही थी लेकिन ब्लेयर टिकनर ने उसे 180 के पार पहुंचा दिया। 11वें नंबर पर उतरे टिकनर ने 23 गेंद में 1 चौका और 4 छक्के उड़ाते हुए 34 रन ठोके।

 

टिकनर ने जैकब डफी के साथ आखिरी विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की, जिससे कीवी टीम भारत के खिलाफ अपनी सरजमीं पर दूसरे सबसे छोटे वनडे स्कोर पर ढेर होने से बच गई। उन्होंने अपनी इस तेज पारी के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों के एक खास रिकॉर्ड की भी बराबरी की।

 

यह भी पढ़ें: एक ही मैच के लिए चुने गए थे नीतीश रेड्डी, शुभमन गिल ने उसमें भी मौका नहीं दिया!

आमिर-नसीम का रिकॉर्ड नहीं रहा अछूता 

टिकनर ने भारत के खिलाफ 4 छक्के लगाकर खास उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 11वें नंबर पर बैटिंग करते हुए एक वनडे पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में मोहम्मद आमिर और नसीम शाह के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। आमिर ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में सबसे पहली बार यह कारनामा किया था। वहीं नसीम शाह ने 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में इस कारनामे को दोहराया। अब टिकनर ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है।

एक वनडे पारी में 11वें नंबर पर बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा छक्के

मोहम्मद आमिर - 4 छक्के बनाम इंग्लैंड, 2016
नसीम शाह - 4 छक्के बनाम न्यूजीलैंड, 2025
ब्लेयर टिकनर - 4 छक्के बनाम भारत, 2026

 

यह भी पढ़ें: रोहित-कोहली से लेकर गिल तक, न्यूजीलैंड में कैसा है भारत के धुरंधरों का रिकॉर्ड?

टिकनर ने इससे पहले नहीं लगाया था एक भी छक्का

अपने वनडे करियर का 19वां मैच खेल रहे टिकनर ने इससे पहले एक भी छक्का नहीं लगाया था। वनडे फॉर्मेट छोड़िए उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई छक्का दर्ज नहीं था। यानी उन्होंने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल में भी छक्का नहीं लगाया था। भारत के खिलाफ 4 छक्कों से सीधे उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड की ही बराबरी कर ली।

Related Topic:#India vs New Zealand

और पढ़ें