logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रोहित-कोहली से लेकर गिल तक, न्यूजीलैंड में कैसा है भारत के धुरंधरों का रिकॉर्ड?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार से 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पढ़िए न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाजों का वनडे रिकॉर्ड कैसा है।

Virat Kohli Rohit Sharma Shubman Gill

विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज बुधवार (4 नवंबर) को ऑकलैंड में होना है। कीवी टीम के खिलाफ टी20 में जीत के बाद अब टीम इंडिया वनडे सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। भारतीय टीम न्यूजीलैंड की सरजमीं पर 4 साल बाद कोई वनडे मुकाबला खेलने उतरने वाली है। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज 6 साल बाद न्यूजीलैंड में वनडे मैच खेलेंगे। 

 

टीम इंडिया ने जब पिछली बार नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड का दौरा किया था, तब रोहित-कोहली इस दौरे पर नहीं गए थे। उस समय टीम की कप्तानी शिखर धवन ने की थी। भारत को उस 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया पहले वनडे में 306 रन बनाकर भी हार गई थी। सीरीज के बाकी बचे दो मुकाबले बारिश में धुल गए थे। 

 

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज भारत के लिए अहम है। सदर्न अफ्रीका में होने वाले इस मेगा इवेंट से पहले टीम इंडिया की यह असली परीक्षा मानी जा रही है। न्यूजीलैंड की परिस्थितियां बेहद चुनौतीपूर्ण होती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाजों का कैसा रिकॉर्ड रहा है।

 

यह भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी: मुंबई ने रेलवे को बैफुट पर धकेला, तमिलनाडु के प्रदोष का दोहरा शतक

न्यूजीलैंड में रोहित-कोहली के आंकड़े कैसे हैं?

न्यूजीलैंड में रोहित और कोहली ने एक समान 13-13 वनडे पारियां खेली हैं। रोहित ने जहां 36.41 की औसत से 437 रन बनाए हैं। वहीं कोहली के बल्ले से 596 रन निकले हैं। न्यूजीलैंड की सरजमीं पर कोहली की औसत 49.66 की है। रोहित ने 4 अर्धशतक लगाए हैं। वह कोई शतक नहीं जड़ पाए हैं। कोहली ने 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं। वह न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग को पछाड़ने से महज 2 रन दूर हैं।

गिल फ्लॉप, KL-श्रेयस का जबरदस्त रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड की जमीन पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। वह अब तक 5 पारियों में सिर्फ 31 की औसत से 124 रन ही बना सके हैं। उनका बेस्ट स्कोर 50 है। शुभमन के डिप्टी श्रेयस अय्यर के आंकड़े बेहद प्रभावशाली हैं। श्रेयस ने 5 पारियों में 69.20 की औसत से 346 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं। 

केएल राहुल का भी न्यूजीलैंड में वनडे रिकॉर्ड बेजोड़ हैं। राहुल ने 3 पारियों में 102 के हैरतअंगेज औसत से 204 रन बना दिए हैं। उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है।

 

यह भी पढ़ें: सरकार ने रोकी बैडमिंटन खिलाड़ियों की फंडिंग, यूरोप में छोड़ा बेसहारा

पहले वनडे के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:

न्यूजीलैंड - विल यंग, ​​2 टिम साइफर्ट/हेनरी निकोल्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन, मैट हेनरी/ब्लेयर टिकनर, जैकब डफी

 

भारत - रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह


और पढ़ें