logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रणजी ट्रॉफी: मुंबई ने रेलवे को बैफुट पर धकेला, तमिलनाडु के प्रदोष का दोहरा शतक

रणजी ट्रॉफी में चौथे राउंड के मुकाबले जारी हैं। मुंबई ने दूसरे दिन के आखिरी सेशन में 2 विकेट लेकर रेलेव को बैकफुट पर धकेल दिया। उधर प्रदोष रंजन पॉल ने दोहरेा शतक ठोक तमिलनाडु को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

Pradosh Ranjan Paul

प्रदोष रंजन पॉल, Photo Credit: TNCA/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मुंबई ने मंगलवार को ब्रेबॉर्न स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-डी मुकाबले के दूसरे दिन अंतिम सेशन में 2 विकेट झटककर रेलवे को दबाव में ला दिया। रेलवे ने बगैर किसी नुकसान के 80 रन बना लिए थे लेकिन स्टंप तक उसका स्कोर 116/2 हो गया। रेलवे की टीम मुंबई से अब भी 280 रन पिछड़ रही है। उसके बल्लेबाजों ने धीमी पिच पर संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी की। तनुष कोटियान और शम्स मुलानी ने अहम विकेट लेकर मुंबई को सफलता दिलाई। 

 

रेलवे इस रणजी सीजन में अपने घरेलू मुकाबले ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेल रही है। पिच पर अनियमित उछाल का असर रेलवे के सलामी बल्लेबाज विवेक सिंह पर भी पड़ा। वह शॉर्ट गेंद से बचने की कोशिश में पीठ पर चोट लगने के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए। उस समय तक उन्होंने 8 चौकों की मदद से 38 रन बनाए थे। नई गेंद से ज्यादा सफलता नहीं मिलने के कारण मुंबई को अलग-अलग गेंदबाजी रणनीतियां अपनानी पड़ीं लेकिन रेलवे ने 25 ओवर तक कोई विकेट नहीं गंवाया।

 

यह भी पढ़ें: सरकार ने रोकी बैडमिंटन खिलाड़ियों की फंडिंग, यूरोप में छोड़ा बेसहारा

कोटियान ने मुंबई को दिलाई पहली सफलता

आखिरकार 26वें ओवर में कोटियान ने साहब सिंह (33) को विकेट के पीछे कैच कराकर मुंबई को पहली सफलता दिलाई। इसके कुछ ही देर बाद मुलानी ने ईशान गोयल की पारी समाप्त की। दिन का खेल समाप्त होने तक कप्तान भार्गव मेराई सात रन और मोहम्मद सैफ 29 रन बनाकर नाबाद थे। इससे पहले मुंबई की टीम ने सुबह 6 विकेट पर 247 रन से आगे खेलते हुए अपनी पहली पारी में 149 रन और जोड़े। 

 

इसमें बाएं हाथ के बल्लेबाज और आठवें नंबर पर उतरे शम्स मुलानी का अहम योगदान रहा। मुलानी ने अनुकूल बल्लेबाजी परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए 7 चौकों की मदद से 71 रन बनाए। उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज आकाश आनंद के साथ सातवें विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। आकाश ने 52 रन बनाए। रेलवे की ओर से हिमांशु सांगवान ने 88 रन देकर चार विकेट हासिल किए। इसके साथ ही उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने 100 विकेट भी पूरे किए।

 

यह भी पढ़ें: IPL के बाद से ही बाहर चल रहे हैं हार्दिक, वनडे टीम में वापसी पर क्या बोले गिल?

तमिलनाडु के प्रदोष ने ठोका दोहरा शतक

ग्रुप-डी के एक अन्य मुकाबले में प्रदोष रंजन पॉल (208 रन) के दोहरे शतक और अजित राम (नाबाद 115) के शतक की मदद से तमिलनाडु ने चंडीगढ़ के खिलाफ पहली पारी 7 विकेट पर 517 रन बनाकर घोषित कर दी। प्रदोष ने 335 गेंद में 14 चौकों की मदद से 208 रन बनाए, जबकि अजित राम ने 219 गेंद में 10 चौकों की मदद से नाबाद 115 रन की पारी खेली। जवाब में चंडीगढ़ ने स्टंप्स तक 3 विकेट गंवाकर 49 रन बना लिए, जिससे वह पहली पारी के हिसाब से 522 रन से पीछे है।  

 

धर्मशाला में एक अन्य मुकाबले में राजस्थान ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में महज 78 रन पर सिमटने के बाद दूसरी पारी में शानदार वापसी करते हुए स्टंप्स तक 4 विकेट पर 297 रन बना लिए। इस तरह राजस्थान की कुल बढ़त 222 रन हो गई है। देहरादून में उत्तराखंड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 7 विकेट पर 296 रन बनाकर हरियाणा पर 143 रन की बढ़त हासिल कर ली। हरियाणा ने पहली पारी में 153 रन बनाए थे।

Related Topic:#Ranji Trophy

और पढ़ें