logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL के बाद से ही बाहर चल रहे हैं हार्दिक, वनडे टीम में वापसी पर क्या बोले गिल?

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले हार्दिक पंड्या की अहमियत पर बात की है। गिल ने क्या कुछ कहा है। पढ़िए।

Shubman Gill Hardik Pandya

भारतीय वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) 2026 के बाद से ही मैदान से दूर हैं। उनका चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहने से भारत की वनडे टीम का संतुलन बिगड़ गया है और कप्तान शुभमन गिल का मानना ​​है कि इस ऑलराउंडर के इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने पर टीम के सातवें और आठवें नंबर के बल्लेबाज की गुत्थी सुलझ जाएगी।

 

गिल ने कहा कि हार्दिक के जैसा स्किल वाला प्लेयर मिलना मुश्किल है, क्योंकि वह मैच के किसी भी स्टेज में बाजी पलट सकते हैं। गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की पूर्व संध्या पर कहा, 'अगर हार्दिक पंड्या टीम में वापसी करते हैं, तो हमारे नंबर सात और नंबर आठ बल्लेबाज के स्थान भी तय हो जाएंगे। इससे बल्लेबाजी के लिहाज से हमारी टीम कहीं अधिक संतुलित नजर आएगी।'

 

यह भी पढ़ें: IND vs NZ 1st ODI: रोहित-कोहली की वापसी लेकिन टेंशन में क्यों है टीम इंडिया?

हार्दिक के संपर्क में हैं गिल

हार्दिक आमतौर पर छठे या सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं। वह IPL के बाद चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हैं। जब वह भारतीय टीम में वापसी के करीब थे, तभी उनकी पिंडली में खिंचाव आ गया था। गिल ने कहा, 'वह (पंड्या) शानदार खिलाड़ी हैं। उनके जैसा स्किल बहुत कम खिलाड़ियों में देखने को मिलता है। एक ऐसा ऑलराउंडर टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है, जो खेल के हर स्टेज में गेंदबाजी कर सकता है और बल्लेबाजी में भी उपयोगी योगदान दे सकता है।' 

 

उन्होंने कहा, 'यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह IPL के बाद से खेल नहीं पाए हैं।' गिल ने कहा कि वह इस 32 वर्षीय खिलाड़ी के संपर्क में हैं और उम्मीद है कि वह भारतीय टीम में वापसी से पहले कुछ घरेलू मैच खेलेंगे। उन्होंने कहा, 'हमारी कई बार बातचीत हुई है। उन्हें इंडिया-ए की तरफ से कुछ मैच खेलने थे लेकिन उससे ठीक पहले वह चोटिल हो गए। उम्मीद है कि वह जल्द ही फिट होकर घरेलू क्रिकेट में कुछ मैच खेलेंगे और फिर टीम में वापसी करेंगे।'

 

यह भी पढ़ें: 36 की उम्र में युवा पेसर्स को टक्कर दे रहे मोहम्मद शमी, BCCI को नहीं दिख रहा?

न्यूजीलैंड में जीत से मिलेगा आत्मविश्वास - गिल

गिल का मानना ​​है कि भारत अगर न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ वनडे सीरीज जीतता है, तो इससे अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप से पहले खिलाड़ियों का आत्मविश्वस बढ़ेगा। उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि कोई भी भारतीय टीम किसी भी अन्य टीम को हराने में सक्षम है। अगर युवा खिलाड़ी यहां अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें काफी आत्मवविश्वास हासिल होगा।'

 

गिल ने कहा, 'इससे हमें यह आत्मविश्वास भी मिलेगा कि अगर किसी कारण से हम वर्ल्ड कप में अपनी बेस्ट टीम नहीं उतर पाते हैं तो भी हमारी टीम किसी भी परिस्थिति में दूसरी टीमों को हराने में सक्षम है।'


और पढ़ें