logo

ट्रेंडिंग:

डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ तीसरा वनडे शतक लगाया, अब सिर्फ डिविलियर्स हैं आगे

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डैरिल मिचेल ने राजकोट वनडे में शतक जड़ दिया है। उन्होंने भारत में टीम इंडिया के खिलाफ तीसरी वनडे सेंचुरी लगाई है।

Daryl Mitchell Century IND vs NZ ODI

राजकोट में शतक जड़ने के बाद जश्न मनाते डैरिल मिचेल, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ फिर से वनडे शतक जड़ दिया है। 2023 वर्ल्ड कप के दौरान धर्मशाला और वानखेड़े में सेंचुरी ठोकने के बाद अब उन्होंने राजकोट वनडे में शतक लगा दिया है। मिचेल भारतीय सरजमीं पर टीम इंडिया के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले एबी डिविलियर्स के बाद दूसरे नंबर पर आ गए हैं। 

 

साउथ अफ्रीकी दिग्गज डिविलियर्स ने भारत में टीम इंडिया के खिलाफ 11 वनडे पारियों में 5 शतक लगाए थे। वहीं मिचेल ने अपनी सातवीं पारी में तीसरी सेंचुरी लगा दी है। वडोदरा में खेले गए पिछले मुकाबले में भी मिचेल 84 रन की पारी खेली थी।

 

यह भी पढ़ें: विराट कोहली या रोहित शर्मा, सबसे ज्यादा उम्र में कौन नंबर-1 बना है?

रॉस टेलर की बराबरी की

मिचेल ने शतक पूरा करते ही रॉस टेलर और क्रिस केयर्न्स जैसे दिग्गजों की बराबरी कर ली है। टेलर और केयर्न्स ने भारत के सामने 3-3 वनडे शतक लगाए थे। नाथन एस्टल भारतीय टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले कीवी बल्लेबाज हैं। उन्होंने 29 पारियों में 5 शतक जड़े थे। उनके बाद टेलर और केयर्न्स थे। मिचेल अब टेलर-केयर्न्स के बराबर खड़े हो गए हैं।

IND vs NZ ODI में सबसे ज्यादा ODI शतक लगाने वाले कीवी

  • नाथन एस्टल - 5 शतक (29 पारियां)
  • डेरिल मिचेल - 3 शतक (10 पारियां)
  • क्रिस केयर्न्स - 3 शतक (28 पारियां)
  • रॉस टेलर - 3 शतक (34 पारियां)

न्यूजीलैंड को दिलाई बड़ी जीत

राजकोट में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 285 रन का टारगेट रखा था। इसका पीछा करते हुए कीवी टीम ने 46 रन तक पहुंचते-पहुंचते अपने दोनों ओपनर्स को खो दिया। रन गति भी 4 के नीचे थी। मिचेल ने यहां से विल यंग के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी कर मैच का रुख मोड़ दिया। इस बीच उन्होंने 96 गेंद में अपने वनडे करियर का आठवां शतक पूरा किया।

 

यह भी पढ़ें: अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के सामने अमेरिका की चुनौती, सूर्यवंशी का आएगा तूफान?

 

यंग (87) के जाने के बाद मिचेल को ग्लेन फिलिप्स का साथ मिला और दोनों ने न्यूजीलैंड को 47.3 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया। कीवी टीम ने 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज कर सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली। मिचेल 117 गेंद में 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से 131 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। फिलिप्स 25 गेंद में 32 रन बनाकर नाबाद रहे। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत के खिलाफ पिछले 6 वनडे में डैरिल मिचेल

  • धर्मशाला - 130 रन
  • मुंबई - 134 रन
  • दुबई - 17 रन
  • दुबई - 63 रन
  • वडोदरा - 84 रन
  • राजकोट - नाबाद 131 रन

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap