logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अब हॉकी में पाकिस्तान ने किया सरेंडर, टीम इंडिया ने FIH प्रो लीग 7-1 से रौंदा

भारतीय हॉकी टीम ने शुरुआती गोल से पिछड़ने के बाद दमदार वापसी की और पाकिस्तान को 7-1 से रौंद दिया। मैच का पहला गोल करने के बाद पाकिस्तानी टीम तितर-बितर नजर आई।

IND vs PAK Indian Hockey Team

पाकिस्तान के खिलाफ गोल करने के बाद जश्न मनाते भारतीय खिलाड़ी, Photo Credit: Hockey India/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय हॉकी टीम ने FIH प्रो लीग में चिर-प्रतिद्विंद्वी पाकिस्तान को 7-1 से रौंद दिया है। शुक्रवार (26 जून) को लंदन में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारतीय टीम एक गोल से पिछड़ गई थी। इसके बाद टीम इंडिया ने जोरदार वापसी की और गोलों की बारिश कर पाकिस्तान के होश उड़ा दिए। 

 

भारत की ओर से सुखजीत सिंह (20वें मिनट), हरमनप्रीत सिंह (26वें मिनट), हार्दिक सिंह (34वें मिनट), जुगराज सिंह, अभिषेक (41वें मिनट), राजकुमार पाल (44वें मिनट) और दिलप्रीत सिंह (54वें मिनट ) ने गोल दागे। पाकिस्तान के लिए इकलौता गोल अबू महमूद (13वें मिनट) ने किया।

 

यह भी पढ़ें: केप वर्डे ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप नॉकआउट में पहुंचने वाला सबसे छोटा देश बना

पहले क्वार्टर में भारत ने गंवाए तीन पेनल्टी कॉर्नर

इंग्लैंड के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में मिली हार के महज 24 घंटे बाद मैदान पर उतरी भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में तीन पेनल्टी कॉर्नर गंवाए। पाकिस्तान ने इसका फायदा उठाते हुए बढ़त हासिल कर ली। 13वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर पाकिस्तानी कप्तान अबू महमूद ने बेहतरीन ड्रैग-फ्लिक लगाकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। हालांकि पाकिस्तान की यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिकी। 

 

दूसरे क्वार्टर में भारत ने जोरदार वापसी की। पेनल्टी कॉर्नर पर सुखजीत सिंह ने बराबरी दिलाया। इसके कुछ ही मिनट बाद कप्तान हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया और भारत को बढ़त दिला दी।

 

यह भी पढ़ें: आयरलैंड ने भारत को 34 रन से रौंद दिया, 9 मैच में पहली जीत हासिल की

तीसरे क्वार्टर में भारत ने दागे 4 गोल

तीसरे क्वार्टर में भारत ने बढ़त को और मजबूत किया। 34वें मिनट में मिले पेनल्टी स्ट्रोक पर हार्दिक सिंह ने गोल दागा। इसके बाद पाकिस्तान का पेनल्टी कॉर्नर विफल होने पर हुए जवाबी हमले में जुगराज सिंह ने भारत का चौथा गोल दागा। 41वें मिनट में अभिषेक ने शानदार रिवर्स हिट से गोल किया। वहीं 44वें मिनट में लगातार मिले पेनल्टी कॉर्नर के बाद राजकुमार पाल ने रीबाउंड पर गोल कर भारत को 6-1 से आगे कर दिया। महज 15 मिनट के भीतर चार गोल खाने के बाद पाकिस्तान की टीम तितर-बितर हो गई। मैच का आखिरी गोल 54वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने दागा।


और पढ़ें