logo

ट्रेंडिंग:

IND vs PAK: 'मैंने जहां चाहा वहां..', ईशान किशन ने पाक को पीटने के बाद क्या कहा?

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो की मुश्किल पिच पर 40 गेंद में 77 रन ठोक दिए। उन्होंने इस टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया।

Ishan Kishan vs Pakistan T20 WC 2026

पाकिस्तान के खिलाफ अपनी 77 रन की तूफानी पारी के दौरान ईशान किशन, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

भारतीय टीम के ओपनर ईशान किशन ने रविवार (15 फरवरी) को टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में पाकिस्तान की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाते हुए 40 गेंद में 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 77 रन जड़ दिए। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की मुश्किल पिच पर ईशान ने 192.50 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उनकी पारी ने एक अच्छा मंच सेट किया, जिससे टीम इंडिया ने 175/7 का स्कोर खड़ा किया। 

 

पिच से स्पिनर्स को काफी मदद मिल रही थी लेकिन ईशान को कोई रोक नहीं पाया। बाएं हाथ के विध्वंसक बल्लेबाज ईशान ने पावरप्ले में और फील्ड के बाद भी जहां मन किया, वहां शॉट लगाए। उनकी पारी की बदौलत ही भारतीय टीम ने कठिन परिस्थितियों में बड़ा स्कोर बनाया, जो पाकिस्तान के लिए एवरेस्ट समान साबित हुआ। पाकिस्तानी टीम टारगेट का पीछा करते हुए महज 114 रन पर ही सिमट गई। टीम इंडिया ने 61 रन से धमाकेदार जीत दर्ज कर सुपर-8 में आसानी से एंट्री ले ली। 

 

ईशान को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। महामुकाबले का बेस्ट प्लेयर चुने जाने के बाद ईशान ने बताया कि उन्होंने अपनी ऑफ साइड गेम अच्छी कर ली है, जिससे वह जहां चाह रहे हैं, वहां गेंदबाजों से बॉल डलवा रहे हैं। ईशान की ताकत लेग साइड रही है लेकिन उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ऑफ साइड में 9 गेंद में 25 रन बनाए।

 

यह भी पढ़ें: 'ये तो रोज की बात हो गई' PAK की हार के बाद फैंस का फूटा गुस्सा, रिएक्शन वायरल

पाकिस्तान के खिलाफ शॉट खेलते ईशान किशन, Photo Credit: PTI

गैप ढूंढने की थी ईशान की कोशिश     

ईशान ने कहा, 'मैंने अपने ऑफ साइड गेम पर काफी मेहनत की है। अगर मैं ऑफ साइड में अच्छे शॉट खेलूं, तो मुझे वहां गेंद मिलेगी जहां मैं चाहता हूं कि विपक्षी गेंदबाज बॉलिंग करें। उन्होंने आगे बताया, 'मैं सिर्फ गैप में शॉट लगाने की कोशिश कर रहा था, क्योंकि यहां बड़ी बाउंड्री है और जब मैदान बड़ा होता है, तो गैप भी बड़े होते हैं।'

 

यह भी पढ़ें: भारत की सुपर-8 में एंट्री, कोलंबो में 61 रन से हारकर फंस गया पाकिस्तान

 

ईशान ने अपनी प्लानिंग पर आगे कहा, 'मैं बस चीजों को सिंपल रखने की कोशिश कर रहा था। गैप में शॉट लगाने की कोशिश थी... जिससे दो रन लिया जा सके, क्योंकि विकेट आसान नहीं था। मेरे दिमाग में यही बात थी कि हमें 160-170 रन का स्कोर बनाना है और यह हमारे लिए बहुत अच्छा स्कोर होगा।' ईशान की यह सोच सही साबित हुई। हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह ने पहले 2 ओवर में ही 3 विकेट लेकर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap