logo

मूड

ट्रेंडिंग:

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के... ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

टीम इंडिया विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लागने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा।

Rishabh Pant India vs Sri Lanka Galle Test

ऋषभ पंत, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ऋषभ पंत ने गॉल टेस्ट में इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने एडिम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर गिलक्रिस्ट ने छक्कों का शतक पूरा करने के लिए 130 पारियां और 6578 गेंदें ली थीं। वहीं पंत ने महज 89 पारियां और 4918 गेंदों में इस मुकाम को हासिल कर लिया है। 

 

पंत डेब्यू के बाद सबसे कम दिनों के लिहाज से भी गिलक्रिस्ट से तेज निकले। गिलक्रिस्ट ने 2933 दिनों में यह कारनामा किया था, जबकि पंत को उनसे 14 दिन कम लगे। पंत मैचों के हिसाब से भी सबसे तेज 100 छक्कों तक पहुंचने वाले बल्लेबाज हैं। इस मामले में उन्होंने बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़ा। पूर्व इंग्लिश कप्तान स्टोक्स ने 82 टेस्ट मैचों में इस आंकड़ें को छुआ था, जबकि पंत ने अपने 51वें टेस्ट में इस उपलब्धि को हासिल की।

ऐसा करने वाले पहले भारतीय

पंत टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। इससे पहले कोई भारतीय खिलाड़ी इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाया था। वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा 91-91 छक्कों तक ही पहुंच पाए। वर्ल्ड क्रिकेट की बात करें तो गिलक्रिस्ट, ब्रैंडन मैकुलम और स्टोक्स ने इस आंकड़े को पार किया था।

 

पंत के पास टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। उन्हें स्टोक्स (138) से आगे निकलने के लिए 39 छक्कों की दरकार है। फिलहाल वह गिलक्रिस्ट (100) के साथ बराबरी पर हैं। ब्रैंडन मैकुलम (107) इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। अगर पंत श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 8 छक्के जड़ते हैं, तो उन्हें पछाड़ देंगे।

 

यह भी पढ़ें: VETO पर फ्री में दिखेगा डेवस कप 2026, भारत की फाइनल पर हैं निगाहें

पंत ने खेली महत्वपूर्ण पारी  

भारतीय टीम आज (18 अगस्त) अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी। टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर 178 रन की बढ़त मिली थी। हालांकि दूसरी पारी में उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल (0) पारी की तीसरी ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद केएल राहुल (35) और देवदत्त पडिक्कल (44) के बीच 65 रन की साझेदारी हुई। यह जोड़ी टूटते ही टीम इंडिया की पारी गई। टीम ने 120 रन पर 5 विकेट खो दिए थे। 

 

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय खेल पुरस्कार: दिव्या देशमुख समेत 17 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड

 

पंत ने यहां से मोर्चा संभाला और 69 गेंद में 66 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वह 174 के स्कोर पर सातवें विकेट के रूप में आउट हुए। भारत ने इसके बाद 19 रन बनाने में बाकी बचे 3 विकेट गंवा दिए। यानी टीम इंडिया की दूसरी पारी 193 रन पर सिमटी। भारतीय टीम ने श्रीलंका के सामने 372 रन का मुश्किल टारगेट रखा है।


और पढ़ें