logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs SL: भारत की पारी 462 पर सिमटी, पडिक्कल का शतक, राहुल-जुरेल ने जड़ी फिफ्टी

श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हो गई है। प्रसिद्ध कृष्णा आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके।

Kuldeep Yadav Batting

गॉल टेस्ट के तीसरे दिन शॉट खेलते कुलदीप यादव, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे टेस्ट मैच का आज (17 अगस्त) तीसरा दिन है। 460/9 के स्कोर से अपनी पारी आगे बढ़ाने उतरी भारतीय टीम 462 पर सिमट गई है। टीम इंडिया अपने कल के स्कोर में 2 रन ही जोड़ पाई। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने भारत का आखिरी विकेट चटकाने के लिए महज 4 गेंद ही लगाए। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा (2) को विकेट के पीछे लपकवाया। कुलदीप यादव 13 रन बनाकर नाबाद लौटे।

बारिश के कारण तीसरे दिन तक खींची भारत की पारी

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने पहले दिन स्टंप्स तक 2 विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाए थे। पहले दिन 73 ओवर का खेल हुआ था। दूसरे दिन बारिश के कारण 43 ओवर का ही खेल हो सका, जिससे भारतीय टीम की पारी तीसरे दिन तक खींच गई। समझा जा रहा था कि टीम इंडिया तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले अपने कल के स्कोर पर ही पारी घोषित कर देगी और श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू होगी लेकिन टीम मैनेजमेंट ने कुलदीप और प्रसिद्ध को बैटिंग के लिए भेज दिया। 

 

श्रीलंका ने इस आखिरी जोड़ी को तोड़ने में ज्यादा देर नहीं लगाई। फर्नांडो ने प्रसिद्ध को आउट कर मैच का अपना दूसरा विकेट लिया। उनके तेज गेंदबाजी जोड़ीदार लाहिरू कुमारा खाली हाथ रहे। प्रभात जयसूर्या श्रीलंका के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 39 ओवर में 109 रन देकर 4 विकेट झटके। डेब्यूटंट केशरा नुवांथा ने भी इतने ही ओवर डाले लेकिन उन्होंने 175 रन खर्चे। नुवांथा के खाते में 3 विकेट रहे।

 

यह भी पढ़ें: IND vs SL: गॉल में दो दिन में फेंके गए सिर्फ 116 ओवर, आज मौसम कैसा रहने वाला है?

भारत की ओर से पडिक्कल ने जड़ा शतक

टीम इंडिया के लिए देवदत्त पडिक्कल ने बड़ी शतकीय पारी खेली। टेस्ट टीम में वापसी कर रहे इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने नंबर-3 पर आकर 167 रन जड़े। यह उनके टेस्ट करियर की पहली सेंचुरी रही। पडिक्कल साथ ही श्रीलंका में नंबर-3 पर सबसे बड़ी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बने। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 82, जबकि विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने 51 रन की पारी खेली। 

 

यह भी पढ़ें: हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय मेंस टीम का विजयी आगाज लेकिन टेंशन किस बात की है?

 

यशस्वी जायसवाल 32 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण रूप से रन आउट हुए थे। वहीं ऋषभ पंत (39) को अच्छी शुरुआत मिली थी लेकिन वह इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। कप्तान शुभमन गिल नहीं चल पाए। उनके बल्ले से 16 रन ही निकले। रवींद्र जडेजा भी 13 रन ही बना पाए। मानव सुथार ने 24 रन का योगदान दिया।

Related Topic:#India vs Sri Lanka

और पढ़ें