logo

मूड

ट्रेंडिंग:

UAE को हल्के में नहीं लेना... पाक से हार के बाद टीम इंडिया को रहना होगा सतर्क

भारत को गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही डिपार्टमेंट में सुधार करना होगा। UAE की टीम पाकिस्तान जितनी मजबूत नहीं है लेकिन उसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। इंडिया-ए को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यह मुकाबला जीतना जरूरी है।

India A Team Players Asia Cup Rising Stars

इंडिया-ए के खिलाड़ी, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय टीम को अगर एशिया कप राइजिंग स्टार्स 50 ओवर क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो मंगलवार (24 नवंबर) को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ होने वाले मैच में उसके गेंदबाजों को अनुशासित प्रदर्शन करना होगा। भारतीय गेंदबाज रविवार को पाकिस्तान-ए के बल्लेबाजों पर लगाम लगाने में नाकाम रहे थे। 

 

पाकिस्तान ने इसका फायदा उठाकर 313 रन का मजबूत स्कोर बनाया। पाकिस्तान ने 5 विकेट खोने के बावजूद अंतिम 11 ओवर में 83 रन बनाए, जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। भारत-ए की टीम लक्ष्य से 48 रन दूर रह गई। UAE की टीम भले ही पाकिस्तान की तरह मजबूत नहीं है लेकिन उसे हल्के से नहीं लिया जा सकता। UAE ने पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करते हुए उसे 245 रन पर ऑल आउट कर दिया था और इसके बाद 184 रन बनाए थे।

 

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप: खराब फॉर्म में हैं गुकेश, सामने सिंदारोव की कठिन चुनौती

भारत को रहना होगा सतर्क 

UAE की टीम ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में दिखा दिया था कि वह मजबूत टीमों के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। इसलिए भारत को सतर्क रहना होगा। गेंदबाजों को उस तरह का प्रदर्शन करना होगा जैसा कि उन्होंने नेपाल के खिलाफ किया था। भारत ने उस मैच में नेपाल को केवल 26 रन पर समेट दिया था। हालांकि भारतीय गेंदबाज पाकिस्तान के खिलाफ अपनी उस आक्रामकता को दोहराने में नाकाम रहे। इस मैच में कामचलाऊ गेंदबाज आयुष बदोनी ने हर्षित राणा, प्रिंस यादव और शाहबाज अहमद जैसे नियमित गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन किया।

 

UAE के खिलाफ जीत मिलने से भारत के 3 मैच में 4 अंक हो जाएंगे और वह सेमीफाइनल में जगह बना लेगा। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने नेपाल के खिलाफ 26 और पाकिस्तान के खिलाफ 11 रन बनाए। उनके सलामी जोड़ीदार अभिषेक शर्मा ने अच्छा खेल दिखाया है। भारत इन दोनों से अच्छी शुरुआत की उम्मीद कर रहा होगा।

 

भारत के लिए अच्छी शुरुआत इसलिए महत्वपूर्ण है कि अगर उन्हें दूसरी पारी में बल्लेबाजी करनी पड़े तो पिच से गेंदबाजों को मदद मिलती है। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में यह बात उस समय स्पष्ट हो गई, जब कप्तान तिलक वर्मा शतक बनाने के बावजूद रन गति बढ़ाने के लिए संघर्ष करते नजर आए।

 

यह भी पढ़ें: क्रिकेट खेलते हुए राजनीति में आ सकते हैं खिलाड़ी? चहल के केस से समझें BCCI नियम

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

इंडिया-ए: तिलक वर्मा (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, आयुष बदोनी, शाहबाज अहमद, विराज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, अरशद खान, प्रभसिमरन सिंह, कुमार कुशाग्र, हर्षित राणा और प्रिंस यादव

 

UAE: बासिल हमीद (कप्तान), आफताब आलम, अंश टंडन, अर्यांश शर्मा, अयान मिस्बाह, अवैस अली शाह, एथन डिसूजा, इबरार अहमद, मुहम्मद मोहसिन, मुहम्मद शाहदाद, नूरुल्लाह अयोबी, ओमिद रहमान, सोहैब खान, उदीश सूरी और जाहिद अली

Related Topic:#India vs UAE

और पढ़ें