logo

ट्रेंडिंग:

23 चौके-छक्के, वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 एशिया कप में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 एशिया कप में UAE के खिलाफ महज 95 गेंद में 171 रन की पारी खेली है। वैभव ने इस दौरान 14 छक्के उड़ाते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

Vaibhav Suryavanshi Under-19 Asia Cup Century

वैभव सूर्यवंशी, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

दुबई में अंडर-19 एशिया कप के पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी ने गदर काट दिया है। 14 साल के वैभव ने शुक्रवार (12 दिसंबर) को संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ 95 गेंद में 171 रन की विस्फोटक पारी खेली है। वैभव ने 50 ओवर के मैच में टी20 के अंदाज में बैटिंग करते हुए 180 के स्ट्राइक रेट से रन बटोरे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 9 चौके और 14 छक्के उड़ाए। 

 

वैभव इसके साथ ही यूथ ODI मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल्स का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। माइकल हिल्स ने नामीबिया के खिलाफ 2008 में 12 छक्के लगाए थे।

 

यह भी पढ़ें: विनेश फोगाट ने वापस लिया संन्यास, ओलंपिक 2028 में उतरने का एलान

टीम इंडिया ने खड़ा किया रिकॉर्ड स्कोर

दुबई स्थित ICC एकेडमी में टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान आयुष म्हात्रे तीसरे ही ओवर में आउट हो गए। उन्होंने 11 गेंद खेलकर सिर्फ 4 रन बनाए। इसके वैभव सूर्यवंशी ने आरोन जॉर्ज (73 गेंद में 69 रन) के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और 220 रन की साझेदारी कर डाली। वैभव ने इस दौरान 56 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की।

 

जॉर्ज के आउट होने के बाद वैभव को विहान मल्होत्रा का साथ मिला। हालांकि यह साझेदारी 45 रन तक ही चल पाई। उद्दिश सूरी ने वैभव का शिकार कर इस जोड़ी को तोड़ा। वैभव दोहरा शतक से चूक गए। एक तरह से देखा जाए तो उनसे तिहरा शतक मिस हो गया, क्योंकि वह जब आउट हुए, उस समय मुकाबले में 17.1 ओवर का खेल बचा हुआ था।

 

यह भी पढ़ें: वे 5 अनकैप्ड भारतीय तेज गेंदबाज, जो IPL ऑक्शन में कर सकते हैं छप्परफाड़ कमाई

बहरहाल, विहान ने 55 गेंद में 69 रन की पारी खेल मोमेंटम बनाए रखा और अभिज्ञान कुंडु (17 गेंद में 32 रन) और कनिष्क चौहान (12 गेंद में 28 रन) ने बढ़िया फिनिश देकर टीम को 433 रन तक पहुंचा दिया। वेदांत त्रिवेदी ने भी 34 गेंद में 38 रन का योगदान दिया। यूथ ODI में टीम इंडिया का यह सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इससे पहले भारतीय अंडर-19 टीम ने पिछले साल स्कॉटलैंड के खिलाफ 425 रन बनाए थे।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap