logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs ZIM: 35 रन से जीता भारत, 3-0 से सीरीज क्लीन स्वीप; वैभव सूर्यवंशी छाए

भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 सीरीज 3-0 से जीत ली। हरारे में खेले गए आखिरी मैच में भारत ने 35 रन से जीत दर्ज की।

IND vs ZIM 3rd t20 highlights

टीम इंडिया, Photo Credit: BCCI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय टीम का जिम्बाब्वे दौरा शानदार रहा। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली गई, जिसका आखिरी मुकाबला 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम करते हुए मेजबान टीम का सूपड़ा साफ कर दिया। पूरी सीरीज में वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन ने अपने दमदार प्रदर्शन से सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं।

 

भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया का पूरी तरह दबदबा रहा। पहले मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से हराया, जबकि दूसरे मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस सीरीज के सबसे बड़े स्टार रहे वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने तीन पारियों में 151 रन बनाए। उनके बल्ले से दो शानदार अर्धशतक भी निकले, और वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

 

यह भी पढ़ें: भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदा, अय्यर ने बतौर कप्तान जीती पहली सीरीज

भारतीय टीम की पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने दमदार शुरुआत की। पावरप्ले में टीम ने सिर्फ एक विकेट गंवाकर 64 रन बना लिए। इसके बाद मिडिल ओवरों में भी बल्लेबाजों ने रन बनाने की रफ्तार बरकरार रखी और 7 से 15 ओवर के बीच 2 विकेट खोकर 81 रन जोड़े। वहीं, डेथ ओवरों में टीम ने दो विकेट जरूर गंवाए लेकिन 47 रन और बटोर लिए। इसी शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में रचा इतिहास, तोड़ा सचिन का 37 साल पुराना रिकॉर्ड

 

टीम इंडिया की ओर से सबसे बड़ी पारी वैभव सूर्यवंशी ने खेली। उन्होंने शानदार 81 रन बनाए। उनके अलावा ईशान किशन ने 29 रन, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 27 रन और रिंकू सिंह ने 25 रन का योगदान दिया। वहीं जिम्बाब्वे की तरफ से ब्रैड इवांस सबसे सफल गेंदबाज़ रहे। उन्होंने 2 विकेट झटके, जबकि कप्तान सिकंदर रजा, ब्लेसिंग मुजरबानी और वेस्ली मधेवेरे को 1-1 विकेट मिला।

जिम्बाब्वे की पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने रन तो अच्छी रफ्तार से बनाए लेकिन लगातार विकेट गंवाने का खामियाजा उसे भुगतना पड़ा। पावरप्ले में टीम ने 3 विकेट खोकर 53 रन बनाए। इसके बाद मिडिल ओवरों में बल्लेबाजों ने विकेट बचाने की कोशिश की लेकिन रन बनाने की रफ्तार धीमी पड़ गई। 7 से 15 ओवर के बीच जिम्बाब्वे ने 1 विकेट खोकर 69 रन जोड़े। वहीं डेथ ओवरों में टीम ने फिर 3 विकेट गंवा दिए और सिर्फ 35 रन ही बना सकी। इसी वजह से जिम्बाब्वे 20 ओवर में 7 विकेट पर 157 रन ही बना पाई और भारत ने यह मुकाबला 35 रन से अपने नाम कर लिया।

 

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल वर्ल्ड नंबर-1 बनने के करीब, कोहली-रोहित की क्या है ODI रैंकिंग?

 

जिम्बाब्वे की ओर से रयान बर्ल ने सबसे ज्यादा नाबाद 54 रन बनाए। उनके अलावा वेस्ली मधेवेरे ने 28 रन और बेन करन ने 20 रन की पारी खेली। वहीं, भारत की तरफ से मयंक यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए। यश ठाकुर को 2 विकेट मिले, जबकि अशोक शर्मा और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट झटके।


और पढ़ें