logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs ZIM: भारत ने जीता टॉस, पहले करेगी बल्लेबाजी; आखिरी टी20 में 2 बदलाव

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच 26 जुलाई को खेला जा रहा है। इस मचै का टॉस भारत ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

IND vs ZIM 3rd T20 Toss

श्रेयस अय्यर और सिकंदर रजा, Photo Credit: BCCI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं, आखिरी टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में दो बदलाव भी किए गए हैं।

 

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज पर टीम इंडिया पहले ही 2-0 से कब्जा जमा चुकी है। अब उसकी कोशिश तीसरा मुकाबला जीतकर जिम्बाब्वे का पूरी तरह सफाया करने की होगी। यह जीत कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए भी काफी अहम रहेगी, क्योंकि आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर मिली हार के बाद उनकी कप्तानी में यह पहली टी20 सीरीज जीत होगी।

 

यह भी पढ़ें: भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदा, अय्यर ने बतौर कप्तान जीती पहली सीरीज

भारतीय टीम में हुए 2 बदलाव

टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, 'हमारे लिए सबसे जरूरी होगा कि हम जितनी जल्दी हो सके, परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढालें। अभी यह नहीं कहा जा सकता कि विकेट कल जैसी ही खेलेगी या नहीं। हमने दो बदलाव किए हैं। प्रिंस टीम से बाहर हैं, उनकी जगह अशोक शर्मा आए हैं। वहीं शिवम दुबे भी नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह सूर्यांश को मौका मिला है।'

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में रचा इतिहास, तोड़ा सचिन का 37 साल पुराना रिकॉर्ड

 

टॉस हारने के बाद जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कहा, 'मुझे लगता है कि टीम से जो छोटी-छोटी चूक हुई हैं, उसकी भरपाई कप्तान के तौर पर मुझे ज्यादा करनी चाहिए। खिलाड़ी अपना काम अच्छे से कर रहे हैं, अब मेरी जिम्मेदारी है कि मैं भी कप्तान के तौर पर आगे बढ़कर प्रदर्शन करूं। आज सुबह हमें मजबूरी में एक बदलाव करना पड़ा। रिचर्ड नगारावा को हल्की चोट है, इसलिए वह यह मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह वेलिंगटन मसाकाद्जा को टीम में शामिल किया गया है।'

IND vs ZIM प्लेइंग 11

  • भारत: वैभव सूर्यवंशी , अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा , रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, मयंक यादव, अशोक शर्मा।
  • जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, बेन करन, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

Related Topic:#India vs Zimbabwe

और पढ़ें