भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में आज (10 जुलाई) से महिला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। यह पहला मौका है, जब यह प्रतिष्ठित मैदान महिला टेस्ट की मेजबानी कर रहा है। क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स में पिछले 142 साल में 150 पुरुष टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। महिला टेस्ट 96 साल से खेला जा रहा है लेकिन अब जाकर इसकी लॉर्ड्स में एंट्री हुई है। इस ऐतिहासिक मुकाबले में इंग्लैंड की कप्तान नैट सीवर-ब्रंट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
भारत की ओर से श्री चरणी टेस्ट डेब्यू कर रही हैं। लेफ्ट आर्म स्पिनर चरणी हाल ही में महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रही थीं। उन्होंने 5 मैचों में 14 विकेट चटकाए थे। इंग्लैंड ने मैडी विलिअर्स और एलिस कैप्सी को डेब्यू कैप सौंपी है। कैप्सी व्हाइट बॉल क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए 94 मैच खेल चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: 'हमेशा संजू ही क्यों...' टीम इंडिया के दिग्गज का यह बयान गंभीर को चुभ जाएगी!
लॉर्ड्स में बना है गजब का माहौल
होम ऑफ क्रिकेट यानी लॉर्ड्स में मैच शुरू होने से पहले पवेलियन में एक कार्यक्रम हुआ जिसमें 'लॉन्ग रूम' में महिलाओं की तस्वीर का अनावरण किया गया। इन तस्वीरों में एक तस्वीर एनिड बेकवेल भी थी। उन्होंने 1976 में लॉर्ड्स में खेले गए पहले महिला वनडे मुकाबले में फिफ्टी लगाया था। वह अभी भी 85 साल की उम्र में शौकिया तौर पर क्रिकेट खेलती हैं।
पवेलियन में कार्यक्रम के बाद इंग्लैंड की 50 पूर्व महिला खिलाड़ियों ने टीम के साथ पिच तक मार्च किया और फिर बेल बजाई गई। इस मुकाबले के लगभग 30 हजार टिकट बिक चुके हैं, जो बताया है कि यह कितना अहम मौका है।
यह भी पढ़ें: तीरंदाजी वर्ल्ड कप: धीरज और कीर्ति ब्रॉन्ज मेडल प्ले-ऑफ में, रिकर्व टीमें हारीं
कहां दिखेगा मैच?
भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप्प और वेबसाइट पर होगी। यानी मोबाइल पर मैच देखने के लिए आपको सोनी लिव ऐप्प पर जाना होगा। टीवी पर इस मुकाबले का लुत्फ उठाने के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क को ट्यून करना होगा।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:
भारत - स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमाह रॉड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, सयाली सटघरे, श्री चरणी, क्रांति गौड़
इंग्लैंड - टैमी ब्यू्मॉन्ट, माया बाउचर, हेदर नाइट, नैट सीवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), मैडी विलिअर्स, सोफी एकलेस्टोन, इसी वॉन्ग, लॉरेन बेल, लॉरेन फाइलर