logo

मूड

ट्रेंडिंग:

श्रेयस अय्यर बने इंडिया-ए के कप्तान, ऋतुराज को टीम में नहीं मिली जगह

इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच दो अनऑफिशियल टेस्ट मैच इस महीने लखनऊ में खेले जाएंगे। इस सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है। वहीं ध्रुव जुरेल उप-कप्तान हैं।

Shreyas Iyer

दलीप ट्रॉफी के दौरान फील्ड पर श्रेयस अय्यर। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ऑस्ट्रेलिया- के खिलाफ इस महीने होने वाले दो अनऑफिशियल टेस्ट मैचों के लिए इंडिया-ए के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया गया है। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि ध्रुव जुरेल को उप-कप्तान बनाया गया है। BCCI ने शनिवार (6 सितंबर) को 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा की। इसमें ऋतुराज गायकवाड़ को शामिल नहीं किया गया है।

 

ऋतुराज ने दलीप ट्रॉफी में सेंट्रल जोन के खिलाफ जारी सेमीफाइनल मुकाबले में 184 रन की पारी खेली थी। रजत पाटीदार को भी जगह नहीं मिली है। उन्होंने दलीप ट्रॉफी में लगातार तीन पारियों में फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए हैं, जिसमें 125 रन की पारी भी शामिल है। इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज की शुरुआत 16 सितंबर से हो रही है। सीरीज के दोनों मैच लखनऊ में खेले जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें: ODI रैंकिंग में नंबर-8, लगातार मिल रही हार... इंग्लैंड को हुआ क्या है?

 

दलीप ट्रॉफी में शतक लगाने के बाद जश्न मनाते ऋतुराज गायकवाड़। (Photo Credit: PTI)

सिराज और राहुल दूसरे मैच में जुड़ेंगे

इंडिया-ए के स्कॉड में आयुष बदोनी, तनुष कोटियान और एन जगदीशन को रखा गया है। इन तीनों खिलाड़ियों ने दलीप ट्रॉफी में अब तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इनके अलावा अभिमन्यु ईश्वरन, साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल जैसे बल्लेबाजों को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। 15 सदस्यीय स्क्वॉड में ऑलराउंडर के तौर पर नीतीश कुमार रेड्डी और हर्ष दुबे जगह बनाने में सफल रहे हैं। तेज गेंदबाजी युनिट की अगुवाई प्रसिद्ध कृष्णा करेंगे। उन्हें खलील का साथ मिलेगा।

 

BCCI ने अपने बयान में बताया कि मोहम्मद सिराज और केएल राहुल 26 सितंबर से शुरू होने वाले दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट के लिए स्क्वॉड से जुड़ेंगे। उनके आने से किन्हीं दो खिलाड़ियों को बाहर जाना पड़ेगा। बता दें कि रेड-बॉल से खेलने के बाद इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए की टीमें तीन अनऑफिशियल वनडे खेलेंगी, जो कानपुर में होंगे।

 

यह भी पढ़ें: 9 महीने दूर... 2026 FIFA वर्ल्ड कप में नहीं खेलेंगे लियोनेल मेसी?

 

इंडिया-ए का स्क्वॉड:

 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, एन जगदीशन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (उप-कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, हर्ष दुबे, आयुष बदोनी, नीतीश कुमार रेड्डी, तनुष कोटियान, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, खलील अहमद, मानव सुथर, यश ठाकुर

 

इंडिया-ए बनाम ऑस्ट्रेलिय-ए सीरीज का शेड्यूल

  • पहला अनऑफिशियल टेस्ट - 16-19 सितंबर, लखनऊ
  • दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट - 23-26 सितंबर, लखनऊ

 

  • पहला अनऑफिशियल वनडे - 30 सितंबर, कानपुर
  • दूसरा अनऑफिशियल वनडे - 3 अक्टूबर, कानपुर
  • तीसरा अनऑफिशियल वनडे - 5 अक्टूबर, कानपुर

और पढ़ें