एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापना के आइची-नागोया में होना है। इस प्रतियोगिता की शुरुआत 19 सितंबर से होगी। भारत इस बार अपने प्रदर्शन को और बेहतरीन करना चाहेगा। पिछले एडिशन में भारतीय स्क्वॉड ने रिकॉर्ड 107 मेडल जीते थे। भारत ने एशियन गेम्स के इतिहास में पहली बार 100 मेडल के आंकड़े को पार किया।
दोहा में आयोजित 2006 एशियन गेम्स में भारत महज 53 मेडल ही जीत सका था। यानी देखा जाए तो 3 एडिशन के अंतराल में भारत ने अपने मेडल्स की संख्या को दोगुने से भी ज्यादा कर लिया। दोहा में जहां भारत आठवें नंबर पर रहा था, वहीं हांगझोऊ में हुए पिछले एशियन गेम्स में उसने चौथे स्थान पर फिनिश किया था। नंबर-1 पर चीन का दबदबा कायम है। वहीं जापान लगातार दो एडिशन में दूसरे स्थान पर रहा है।
यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026: एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा के अलावा किनसे है गोल्ड की उम्मीदें?
गोल्ड की संख्या लगभग तीन गुनी हुई
भारत ने दोहा में 10 गोल्ड समेत 53 मेडल जीते थे। इसके बाद ग्वांगझू में भारत ने 65 मेडल हासिल किए, जिनमें 14 गोल्ड शामिल थे। 2014 इंचियोन गेम्स में भारत के मेडल्स की संख्य घटकर 57 पर आ गई। गोल्ड भी 11 ही आए। जाकार्ता में भारत ने वापसी की और उस तक का अपना बेस्ट प्रदर्शन किया।
भारतीय स्क्वॉड ने 2018 जाकार्ता गेम्स में 16 गोल्ड समेत कुल 70 मेडल जीते। इसके बाद भारत ने हांगझोऊ में इतिहास रचते हुए 107 मेडल अपनी झोली में डाले, जिनमें से 28 गोल्ड मेडल थे। 2006 दोहा गेम्स से तुलना करें तो भारत के गोल्ड की संख्या लगभग तीन गुनी हो गई।
यह भी पढ़ें: अनाया बांगड़ की क्रिकेट में वापसी, ऑस्ट्रेलिया में खेलेंगी, WBBL में मिलेगा मौका
चीन-जापान के मुकाबले कहां है भारत?
एशिया की महाशक्तियों चीन और जापान के आस-पास पहुंचने के लिए भारत को अभी लंबा सफर तय करना है। चीन ने पिछले 5 एशियन गेम्स के हर एडिशन में औसतन 350 मेडल जीते हैं। इतनी तो पिछले पांच एडिशन में भारत के कुल मेडल्स की संख्या (352) रही है। जापान 2006, 2010 और 2014 में तीसरे स्थान पर रहा था।
जापान ने पिछले दो एडिशन में जबरदस्त वापसी की है और साउथ कोरिया को पछाड़ दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया है। हालांकि उसके मेडल्स की संख्या 200 से नीचे आ गई है। उसने ग्वांगझू, इंचियोन और जकार्ता में क्रमश: 216, 200 और 205 मेडल जीते थे लेकिन वह हांगझोऊ में 188 मेडल तक ही पहुंच पाया।
पिछले 5 एशियन गेम्स में चीन, जापान और भारत का प्रदर्शन
| साल |
देश |
गोल्ड |
सिल्वर |
ब्रॉन्ज |
कुल मेडल |
| 2006 (दोहा) |
चीन |
165 |
88 |
63 |
316 (पहला स्थान) |
| |
जापान |
50 |
71 |
77 |
198 (तीसरा स्थान) |
| |
भारत |
10 |
17 |
26 |
53 (आठवां स्थान) |
| 2010 (ग्वांगझू) |
चीन |
199 |
119 |
98 |
416 (पहला स्थान) |
| |
जापान |
48 |
74 |
94 |
216 (तीसरा स्थान) |
| |
भारत |
14 |
17 |
34 |
65 (छठा स्थान) |
| 2014 (इंचियोन) |
चीन |
151 |
109 |
85 |
345 (पहला स्थान |
| |
जापान |
47 |
77 |
76 |
200 (तीसरा स्थान) |
| |
भारत |
11 |
10 |
36 |
57 (आठवां स्थान) |
| 2018 (जकार्ता) |
चीन |
132 |
92 |
65 |
289 (पहला स्थान) |
| |
जापान |
75 |
56 |
74 |
205 (दूसरा स्थान) |
| |
भारत |
16 |
23 |
31 |
70 (आठवां स्थान) |
| 2022 (हांगझोऊ, 2023 में आयोजित) |
चीन |
201 |
111 |
71 |
383 (पहला स्थान) |
| |
जापान |
52 |
67 |
69 |
188 (दूसरा स्थान) |
| |
भारत |
28 |
38 |
41 |
107 (चौथा स्थान) |