logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एशियन गेम्स 2026: एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा के अलावा किनसे है गोल्ड की उम्मीदें?

जापान के आइची-नागोया में आगामी एशियन गेम्स का आयोजन होना है, जिसके लिए 73 सदस्यीय भारतीय एथलेटिक्स टीम की घोषणा कर दी गई है। पढ़िए नीरज चोपड़ा के अलावा कौन-कौन से भारतीय एथलीट्स गोल्ड के दावेदार हैं।

Neeraj Chopra

नीरज चोपड़ा, Photo Credit: Sony LIV

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। जापान के आइची-नागोया में होने वाला यह कॉन्टिनेंटल कम्पटीशन 4 अक्टूबर तक चलेगा। इस प्रतियोगिता के लिए 73 सदस्यीय भारतीय एथलेटिक्स टीम की पूरी लिस्ट सामने आ गई है। डबल ओलंपिक नीरज चोपड़ा इस टीम की अगुवाई करेंगे। जैवलिन स्टार नीरज एशियन गेम्स में लगातार दो बार गोल्ड जीत चुके हैं। अब उनकी निगाहें गोल्ड की हैट्रिक लगाने पर है।

 

नीरज के अलावा जैवलिन थ्रो इवेंट में रोहित यादव से भी गोल्ड की उम्मीदें हैं। रोहित ने 22 अगस्त को ही अपना पर्सनल बेस्ट थ्रो किया है। उन्होंने भुवनेश्वर में आोयजित वर्ल्ड एथलेटिक्स सिल्वर लेवल कॉन्टिनेंटल टूर मीट में 87.68 मीटर का थ्रो कर गोल्ड पर कब्जा जमाया। शॉटपुट में तेजिंदरपाल सिंह तूर पर निगाहें रहेंगी। तेजिंदरपाल सिंह ने पिछले दो एशियन गेम्स में गोल्ड हासिल किया है। वह भी नीरज की की तरह लगातार तीसरी बार गोल्ड जीतने के इरादे से उतरेंगे। 

अविनाश साबले, पारुल चौधरी पर रहेगी नजर

अविनाश साबले चोट के कारण कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाए थे। वह एशियन गेम्स में 3000 मीटर स्टीपलचेज में अपने खिताब का बचाव करने उतरेंगे। अविनाश ने तीन साल पहले 5000 मीटर स्टीपलचेज में सिल्वर मेडल भी अपने नाम किया था। नेशनल रिकॉर्ड होल्डर अविनाश पिछले साल अपने दाहिने घुटने की सर्जरी के बाद से इंजरी से जूझ रहे हैं। अब देखना होगा कि वह आइची-नागोया में हांगझोऊ वाले प्रदर्शन को दोहरा पाते हैं या नहीं। 

 

पारुल चौधरी ने पिछले एशियन गेम्स में 5000 मीटर स्पलचेज में गोल्ड जीता था। इसके बाद उन्होंने 3000 मीटर में सिल्वर हासिल किया। पारुल इस बार 3 इवेंट्स में मेडल के लिए दावेदारी पेश करेंगी। उन्हें 1500 मीटर, 5000 मीटर और 3000 मीटर स्टीपलचेज के लिए चुना गया है।

 

यह भी पढ़ें: ग्रैंड चेस टूर के फाइनल में प्रज्ञानानंदा, अब अमेरिकी खिलाड़ी से खिताबी जंग

मेडल के दावेदार और कौन?

भारत की आइची-नागोया 2026 टीम में शामिल 16 एथलीट्स ने पिछले एशियन गेम्स में मेडल जीते थे। नीरज, अविनाश, तेजिंदरपाल सिंह और पारुल चौधरी के साथ अन्नू रानी भी डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर जापान जा रही हैं। हांगझोऊ में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय मेंस 4x400 मीटर रिले टीम के सदस्य राजेश रमेश भी 73 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं।

 

ज्योति याराजी ने हांगझोऊ में 100 मीटर हर्डल्स में सिल्वर जीता था। वह कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाई थीं। ज्योति इस बार एशियन गेम्स में मेडल का रंग बदलने के इरादे से उतरेंगी। ग्लासगो में लॉन्ग जंप में अपना दूसरा कॉमनवेल्थ गेम्स सिल्वर मेडल जीतने के बाद मुरली श्रीशंकर के भी मेडल जीतने की संभावना है। मुरली श्रीशंकर पिछले एशियन गेम्स में सिल्वर मेडलिस्ट रहे थे।

 

हांगझोऊ 2023 के मेडलिस्ट तेजस्विन शंकर, गुलवीर सिंह, मोहम्मद अफसल, एंसी सोजन, प्रवीण चित्रवेल और विथ्या रामराज आइची-नागोया में अपने प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे।

 

यह भी पढ़ें: पिता वीरेंद्र सहवाग की तरह बैकफुट पंच, स्क्वेयर ड्राइव... DPL में छाए आर्यवीर

हांगझोऊ में एथलेटिक्स टीम कैसा प्रदर्शन किया था?

भारत ने पिछले एशियन गेम्स में रिकॉर्ड 107 मेडल जीते थे। इनमें से एथलेटिक्स टीम ने 29 मेडल दिलाए थे, जिसमें 6 गोल्ड, 14 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज शामिल थे। भारत ने हांगझोऊ में सबसे ज्यादा मेडल एथलेटिक्स में ही हासिल किए थे। यह एशियन गेम्स के इतिहास में एथलेटिक्स में भारत का बेस्ट प्रदर्शन था।


और पढ़ें