logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर रिकॉर्ड 10वीं बार जीता SAFF चैंपियनशिप

SAFF Championship 2026: ढाका में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हरा दिया है। संदीप मंडी के 88वें मिनट के गोल किया और भारत ने फिर इतिहास रच दिया।

SAFF चैंपियनशिप में टीम इंडिया। Photo Credit: IndianFootball/X

SAFF चैंपियनशिप में टीम इंडिया। Photo Credit: IndianFootball/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत ने मंगलवार को ढाका के नेशनल स्टेडियम में खेले गए साउथ एशियन फुटबाल फेडरेशन (SAFF) चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर खिताब जीत लिया। पहले हाफ में पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी की। यह भारत का रिकॉर्ड 10वां SAFF चैंपियनशिप खिताब है।

मैच के 88वें मिनट में संदीप मंडी ने हेडर से विजयी गोल दागा। इससे पहले पाकिस्तान ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में गाजी के गोल से बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ में सुहैल भट ने बराबरी का गोल किया। पाकिस्तान अब तक इस टूर्नामेंट में अपना पहला खिताब नहीं जीत सका है।

यह भी पढ़ें: 'जितने बड़े मैच...' ब्राजील से हार के बाद क्या बोले भारतीय फुटबॉल टीम के कोच?

रेड कार्ड के बाद बदला मैच

पाकिस्तान ने मैच की अच्छी शुरुआत की। पहला हाफ खत्म होने से ठीक पहले 45+1 मिनट में गाजी ने बॉक्स में डिफ्लेक्ट होकर आई क्रॉस पर गोल कर पाकिस्तान को 1-0 से आगे कर दिया। हाफ टाइम तक भारत इसी स्कोर से पीछे था।

 

 

कैसे भारत ने जीत ली बाजी?

दूसरे हाफ में भारत ने आक्रामक खेल दिखाया। 59वें मिनट में पाकिस्तान के जुनैद शाह को ब्रिसन फर्नांडिस के पैर पर खतरनाक टैकल के लिए सीधा लाल कार्ड दिखाया गया। इसके बाद पाकिस्तान की टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने को मजबूर हो गई।

एक मिनट बाद ही 60वें मिनट में भारत ने बराबरी कर ली। लुंगदिम के दाएं छोर से किए गए क्रॉस पर मैकार्टन निक्सन का शॉट चूका। गेंद सुहैल भट के पास पहुंची और उन्होंने पहले ही टच में शॉट लगाकर गोल कर दिया।


भारत ने लगातार अटैकिंग मोड में खेला। 72वें मिनट में ब्रिसन फर्नांडिस की जगह अब्दुल रबीह और विष्णु की जगह इरफान यादवाद को मैदान पर उतारा गया। 88वें मिनट में रबीह के कॉर्नर पर संदीप मंडी ने हेडर लगाया। गेंद ऊपरी दाएं कोने में चली गई और भारत 2-1 से आगे हो गया।

यह भी पढ़ें: लियोनेल मेसी ने छोड़ी अर्जेंटीना की जर्सी, इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास

पाकिस्तान ने वापसी की पूरी कोशिश की लेकिन नाकाम

मैच में पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। इस दौरान पाकिस्तान ने बराबरी के लिए पूरा जोर लगाया। 90+5 मिनट में लुंगदिम को गोल करने का सुनहरा मौका मिला, लेकिन पाकिस्तान के एक खिलाड़ी ने समय पर लौटकर उनका शॉट रोक दिया। पाकिस्तान की यह कोशिश नाकाम रही और भारत ने आसान जीत दर्ज कर ली।

कौन रहा मैच का हीरो?

मैच के बाद संदीप मंडी को प्लेयर ऑफ द फाइनल चुना गया। उन्होंने कहा कि फाइनल में देश के लिए गोल करना अलग ही एहसास है और यह जीत टीमवर्क का नतीजा है। जीत के बाद सुहैल भट तिरंगा लहराते नजर आए। वहीं खिलाड़ियों ने कोच नौशाद मूसा को हवा में उछालकर जश्न मनाया।


और पढ़ें