फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना की नेशनल टीम से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। इंटर मियामी के लिए खेलने वाले मेसी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहने की जानकारी दी। इसके साथ ही अर्जेंटीना की जर्सी में उनका लंबा और शानदार सफर खत्म हो गया।
लियोनेल मेसी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं और अर्जेंटीना को कई अहम खिताब जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
फीफा वर्ल्ड कप
में भी उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत मेसी पेले, डिएगो माराडोना और जिनेदिन जिदान जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में शामिल हो गए।
यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप हार गए लेकिन कमियां नहीं सुधरी, हरमन की कप्तानी कब तक झेलेगी टीम?
View on Instagram
लियोनेल मेसी का भावुक पोस्ट
लियोनेल मेसी ने कहा कि पिछली फाइनल के बाद उन्होंने अपने भविष्य को लेकर काफी सोच-विचार किया। इसके बाद उन्होंने नेशनल टीम से हटने का फैसला किया। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, 'फाइनल के बाद काफी समय बीत चुका है और बहुत सोचने के बाद मैं सभी को बताना चाहता हूं कि मैं नेशनल टीम से संन्यास ले रहा हूं।' उन्होंने माना कि यह फैसला उनके लिए आसान नहीं है और इससे उन्हें गहरा दर्द हुआ है। हालांकि, मेसी ने कहा कि उन्हें लगता है कि अब अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से हटने का सही समय आ गया है।
यह भी पढ़ें: Duleep Trophy: 161 के स्कोर पर आउट हुए वैभव सूर्यवंशी, पूरी टीम 266 पर सिमट गई
लियोनेल मेसी ने कहा कि उन्होंने अर्जेंटीना की जर्सी के लिए अपने पूरे करियर में अपना सब कुछ दिया। उन्होंने टीम के लिए हमेशा संघर्ष किया और देशवासियों को खुशी देने के साथ उन्हें अर्जेंटीनी होने पर गर्व महसूस कराने की कोशिश की। उन्होंने कहा, 'अब ज्यादा समय नहीं बचा है और कुछ अध्याय बंद हो रहे हैं। यह भी एक ऐसा अध्याय है, जो मुझे बहुत दुख देता है।' मेसी का कहना है कि अर्जेंटीना की नेशनल टीम के लिए खेलना उनके लिए हमेशा खास रहा है और वह इस टीम से हमेशा प्यार करते रहेंगे।