एशियन गेम्स के सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 124 रनों से हरा दिया है। 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम सिर्फ 9.5 ओवर में 45 रन पर ही ढेर हो गई। अब भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है और उसका मुकाबला 3 अक्तूबर को पाकिस्तान से होगा। अगर भारतीय टीम पाकिस्तान को भी हरा देती है तो उसे गोल्ड मेडल मिल जाएगा।
शुरुआत से ही श्रीलंका की टीम भारतीय गेंदबाजी के आगे बेदम नजर आई। पहले ही ओवर में सेनिथ जयवर्धने के आउट होने से जो सिलसिला शुरू हुआ वह रुका ही नहीं और श्रीलंकाई टीम ताश के पत्तों की तरह ढहती चली गई।
जसप्रीत बुमराह
, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा को दो-दो विकेट मिले जबकि वाशिंगटन सुंदर को एक विकेट मिला। रवि बिश्नोई ने भी एक ओवर फेंका लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
भारतीय पारी कैसी रही?
भारतीय टीम के कई बल्लेबाज भी दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए थे। दूसरी तरफ, ईशान किशन की ताबडतोड़ बल्लेबाजी ने भारतीय टीम का स्कोर 169 रन तक पहुंचा दिया। ईशान किशन ने 80 और
वैभव सूर्यवंशी
ने कुल 38 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा सिर्फ श्रेयस अय्यर रहे जिनका स्कोर दो अंकों तक पहुंच पाया।
यह भी पढ़ें: Asian Games: ईशान किशन की फिफ्टी के दम पर भारत ने दिया 170 रनों का टारगेट
अभिषेक शर्मा 7,
संजू सैमसन
, 7, अक्षर पटेल 8,
तिलक वर्मा
2, शिवम दुबे 3 और वाशिंगटन सुंदर 7 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से कप्तान सगन अर्चचिगे और तारिंदु रत्नायके को दो-दो विकेट मिले। वहीं, लसिथ क्रूसपुल्ले, नुवानिदु फर्नांडो और वानुजा सहन को एक-एक विकेट मिले।
कब होगा एशियन गेम्स का फाइनल?
पहले सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर पहले ही एशियन गेम्स के फाइनल में जगह बना ली है। अब भारत का मुकाबला पाकिस्तान से 3 अक्तूबर को होना है। यह मैच जीतने वाली टीम गोल्ड मेडल जीतेगी और हारने वाली टीम सिल्वर मेडल की हकदार होगी।
यह भी पढ़ें: अजीत अगरकर के वे बड़े फैसले जिनसे बदली भारतीय क्रिकेट की तस्वीर
दोनों सेमीफाइनल हारने वाली टीमों यानी श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच कांस्य पदक के लिए एक मैच 3 अक्तूबर को ही खेला जाएगा।